फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Demand for increase in salary

Karnal News: वेतन में बढ़ोतरी की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Demand for increase in salary
करनाल। आउटसोर्सिंग हेल्थ स्टाफ मंच के बैनर तले स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के ओएसडी संजय बठला को ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि सभी कर्मचारियों को सरकारी विभाग के अधीन पक्का किया जाए, समान काम समान वेतन, वेतन में बढ़ोतरी, वर्दी व धुलाई भत्ता, मेडिकल लीव व कैजुअल लीव दी जाए।
विज्ञापन

उप-प्रधान विकास, महासचिव विजय कुमार व कोषाध्यक्ष सुनीता रानी ने बताया कि आउटसोर्सिंग में सभी विभागों में एक लाख से अधिक विभिन्न कैटेगरी के कर्मचारियों को कार्य करते हुए लगभग पांच से 10 साल हो गए हैं। ये सभी कर्मचारी दिन-रात की परवाह किए बिना निष्ठा व लगन से काम करते आए हैं। इन कर्मचारियों के अनुभव को देखते हुए इनको सरकार की पॉलिसी के आधार नियमित किया जाए। एचकेआरएल के तहत आने के बावजूद सभी वर्गों को दिया जा रहा वेतन वर्तमान की महंगाई दर को देखते हुए बहुत कम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed