{"_id":"deb9fa31eee624ffc7bf2970cd2c0808","slug":"deliver-water-to-farm-the-young-man-shot-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पानी देने गए युवक की गोली मारकर हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में पानी देने गए युवक की गोली मारकर हत्या
करनाल/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव राणा माजरा में शुक्रवार रात अपने खेत में पानी देने गए एक युवक की
विज्ञापन
गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके अलावा युवक पर तेजधार हथियारों से भी हमला
किया गया है।
वारदात के बाद बदमाश घटनास्थल से फरार हो गए। युवक की हत्या की सूचना मिलने पर पूरे गांव में सनसनी फैल गई। डीएसपी रविंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव राणा माजरा निवासी अफसर (18 वर्ष) पुत्र अली नवाब खेती बाड़ी करता था। शुक्रवार रात को अफसर बाइक पर सवार होकर अपने खेतों में पानी देने के लिए गया था। रात के अंधेरे में अज्ञात लोगों ने अफसर पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया और गोली मार कर हत्या कर दी।
आस पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे गए और पुलिस को बुलाया। सूचना मिलने के बाद डीएसपी रविंद्र कुमार व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच की। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए कई पहलुआें पर जांच की है। पुलिस ने हत्यारों तक पहुंचने के लिए मोबाइल टॉवर के डंप भी उठा लिए हैं और डॉग स्क्वायड भी बुलवाए हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को हत्या के कारणों व हत्यारे का सुराग नहीं लग पाया था।
हत्या के कारणों का खुलासा नहीं
डीएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड व एफएसएल टीम से जांच कराई गई है। मौके के मोबाइल टावर के डंप भी उठा लिए हैं, जांच आरंभ कर दी है। फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों के बारे में कुछ नहीं जानकारी नहीं है।