फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Delhi's water level reduced due to canal erosion

Karnal News: नहर में कटाव से दिल्ली का पानी हुआ कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Delhi's water level reduced due to canal erosion
- पश्चिमी यमुना नहर में पानी का बहाव किया कम, कटाव भरने का कार्य जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पश्चिमी यमुना नहर की स्लैब में हुए कटाव का असर दिल्ली पर पड़ रहा है और छह दिनों से दिल्ली में पानी कम पहुंच रहा है। क्योंकि कटाव के बाद अधिकारियों ने पानी के बहाव को कम करा दिया था। आंकड़ों की बात करें तो 27 अगस्त को मूनक हेड से दिल्ली नहर में 3400 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। वहीं हिसार नहर में 6422 क्यूसेक पानी बह रहा था। इसी दिन नहर में कटाव हुआ था।
इस दौरान नहर में 12 हजार क्यूसेक पानी बह रहा था। नहर में कटाव के बाद अधिकारियों ने पानी का बहाव कम कराया तो नहर में तीन हजार क्यूसेक के करीब पानी बहने लगा। जिसका असर दिल्ली नहर पर पड़ा। 28 अगस्त की शाम को दिल्ली नहर में 868 क्यूसेक पानी ही पहुंच पाया और हिसार नहर में 4580 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। कई दिनों से इसी तरह नहर पर कम पानी छोड़ा जा रहा है। ऐसे में जल्द कटाव भरा नहीं गया तो दिल्ली में पानी का संकट हो सकता है।
विज्ञापन



पत्थरों कटाव बंद करने का प्रयास
अधिकारियों का दावा है कि उन्होंने पत्थर को लोहे के जाल में बांधकर एक कटाव को भर दिया है। दूसरा भरने का काम चल रहा है। जिसे जल्द भर दिया जाएगा। पिछले छह दिनों से अधिकारी इन दोनों कटाव को भरने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





मूनक हेड से किस दिन कितना छोड़ा गया पानी

तिथि
कुल पानी क्यूसेक
दिल्ली नहर
हिसार नहर
27 अगस्त
12543

3400
6422
28 अगस्त शाम 7423

868
4580
29 अगस्त
6580

800
4275
30 अगस्त
5966

521
3825
31 अगस्त
6572

619
4275


नहर में हुए दोनों कटाव को लगभग भर दिया गया है। नहर में पानी का बहाव कम कराया हुआ है। इसलिए दिल्ली की तरफ पानी कम जा रहा है। बाकी पानी को दूसरी नहर के माध्यम से भेजा जा रहा है।
- रणवीर सिंह, एक्सईएन सिंचाई विभाग करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed