फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Delhi resident girl strangled to death in hotel

Karnal News: होटल में दिल्ली निवासी युवती की गला दबाकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 02:46 AM IST
विज्ञापन
Delhi resident girl strangled to death in hotel
करनाल। दिल्ली की रहने वाली युवती की असंध स्थित ब्लू होटल में गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार रात होटल से युवती का शव बरामद किया है। उसके गले पर चोट के निशान मिले हैं। आशंका है कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि हाे सकेगी। अब तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि फेसबुक के जरिए युवती की सोनीपत के एक युवक से जान पहचान हुई थी। इस मामले में युवती के प्रेमी सहित दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि दिल्ली के तिलक नगर की रहने वाली युवती का सोनीपत के कामी गांव निवासी मनोज के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी के कहने पर वह दिल्ली से असंध स्थित ब्लू होटल में आई थी। रविवार की रात होटल के स्टाफ ने कमरे में युवती का शव देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम में डॉक्टरों ने उसकी गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि की है। मृतक युवती की बहन ने असंध थाने में आरोपी प्रेमी के खिलाफ शिकायत दी है। जिसके आधार पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

दो दिन पहले कॉल पर मनोज ने शादी से किया था इंकार
पुलिस के अनुसार युवती आरोपी मनोज से शादी करना चाहती थी। दो दिन पहले भी युवती ने मनोज को कॉल कर शादी करने के लिए कहा था, मगर उसने इंकार कर दिया था। जिसे लेकर युवती गुस्से में थी। आरोप है कि सोनीपत निवासी मनोज ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया। लंबे समय से उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था और अब युवती शादी पर अड़ी थी। बताया जा रहा है कि दोनों के परिजनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था, लेकिन युवक के परिजनों ने भी शादी से इंकार कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती का सोनीपत के युवक मनोज के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। होटल में युवती का शव मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
- मनजीत सिंह, एसएचओ, असंध थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed