फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Delhi Police constable won control of the vehicle, including

लूटी गाड़ी समेत दिल्ली पुलिस का सिपाही काबू

Mon, 31 Mar 2014 12:13 AM IST
करनाल
करनाल Updated Mon, 31 Mar 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
करीब सवा महीने पूर्व शहर के सेक्टरसात से गन प्वाइंट पर लूटी गई 25 लाख
विज्ञापन
रुपये की फारर्च्यूनर गाड़ी समेत दिल्ली पुलिस के एक सिपाही को गिरफ्तार किया गया है।

अदालत ने गाड़ी लूटने वाले आरोपियों को आश्रय देने और लूट की गाड़ी अपने पास रखने के आरोप में दिल्ली पुलिस के सिपाही संदीप कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। एसपी अभिषेक गर्ग की ओर से पुष्टि करते बताया कि सीआईए टू के प्रभारी की टीम ने शनिवार को दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में रेड की गई।

दिल्ली में तिलक मार्ग क्षेत्र थाना में तैनात दिल्ली पुलिस के सिपाही संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया। सिपाही संदीप कुमार ने 18 फरवरी 2014 को सेक्टर सात की मार्केट से शहर के एक व्यक्ति की 25 लाख रुपये की गाड़ी गन प्वाइंट पर लूट ली गई थी।

गाड़ी शहर के एक नामी बदमाश और उसके दो जिला कुरुक्षेत्र के गांव डुडौली निवासी सतेंद्र ने लूटी थी। दोनों लोग गाड़ी के ड्राइवर को भी साथ उठा ले गए थे और सेक्टर छह के साईं बाबा मंदिर के पास उसे फेंक कर गाड़ी लेकर फरार हो गए थे। करीब 15-20 दिन पूर्व बदमाश ने अपने साथी सतेंद्र को भी गोली मारकर घायल कर दिया था।
पुलिस घटना के दिन से ही इस मामले को ट्रेस करने में लगी थी। मुखबरी मिलने पर शनिवार को सीआईए-टू पुलिस ने दिल्ली में डेरा डाल दिया था।

पुलिस ने शनिवार को दिल्ली के मुखर्जी नगर क्षेत्र से दिल्ली पुलिस के सिपाही संदीप कुमार को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से करनाल से लूटी गई गाड़ी भी बरामद की जा चुकी है।

रविवार को आरोपी सिपाही संदीप को ड्यूटी मजिस्ट्रेट जेएमआईसी की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया। अब दिल्ली पुलिस के सिपाही को 11 अप्रैल को अदालत में पेश होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed