{"_id":"676874d4a277a50362042204","slug":"deepak-defeated-bsf-wrestler-in-dangal-and-won-the-car-karnal-news-c-18-knl1008-544849-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दंगल में बीएसएफ के पहलवान को हरा दीपक ने जीती कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दंगल में बीएसएफ के पहलवान को हरा दीपक ने जीती कार
विज्ञापन
- हिमाचल के पहलवान को देवा ने दी पटखनी और जीती स्कूटी
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सेक्टर-12 के हुड्डा मैदान में राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल का आयोजन मोनू पहलवान मुखाला और मोनू पहलवान ने किया। दंगल में बीएसएफ के पहलवान नीरू को हराकर दीपक हल्ला ने टाटा पंच कार जीती। वहीं हिमाचल के पहलवान नालू को हराकर देवा थापा पहलवान ने स्कूटी जीती।
सभी के दिलों पर राज करने वाले बाबा गौरी शंकर को भी बाइक और गुर्ज देकर सम्मानित किया गया। ऊचाना के पहलवान सुमन ने गुढ़ा के पहलवान कर्ण को हराया, मंगलौरा के पहलवान गौरव ने गुढ़ा के पहलवान मुकेश को हराया, अमीन के पहलवान और यूपी के पहलवान संतनु बराबरी पर रहे।
मंगलौरा के पहलवान प्रिंस ने कैथल के पहलवान गुरप्रीत को हराया, गुढा की महिला पहलवान हिमानी ने बंसी माजरा की पहलवान मीनाक्षी को हराया। गुढ़ा की पहलवान एकता ने कुरुक्षेत्र की पहलवान महक को हराया। पट्टीकल्यणा की पहलवान मिरल ने कुरुक्षेत्र की पहलवान रजी को हराया। आशीष मंगलौरा ने गुढ़ा के कर्ण को, पयुष पहलवान ने बड़ा गांव के अंकुश को हराया। बाबा गौरी शंकर ने राजस्थान के पहलवान काला चीता को हराया।
विज्ञापन
इस अवसर पर छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. नेत्रपाल की ओर से टाटा पंच कार पहलवान को भेंट की गई। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए खेलों में भाग लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि दंगल परंपरा को आगे ले जाने के लिए समाज के प्रबुद्ध वर्ग को आगे आना चाहिए।
कुश्ती जैसे खेलों में युवाओं का प्रोत्साहन जरूरी है। नशा मुक्ति अभियान के तहत चौथा विराट दंगल का आयोजन किया गया। इस दौरान कई राउंड में प्रतियोगिता हुई, मुकाबले काफी रोचक रहे। कार्यक्रम में पहुंचने पर मोनू पहलवान और उनके साथियों ने डाॅ. नेत्रपाल को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। स्कूटी का इनाम राजीव गर्ग ने तो बाइक का इनाम नीरज मिगलानी ने दिया।