फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Death of pregnant woman, uproar of family

गर्भवती महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Death of pregnant woman, uproar of family
फोटो संख्या-- 58 से 64
विज्ञापन

गर्भवती महिला की मौत, परिजनों का हंगामा
मेडिकल कॉलेज के गेट पर शव रखकर लगाया जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। रविवार दोपहर 2:10 बजे परिजन शव को लेकर कॉलेज के मुख्य गेट के सामने पहुंच गए और सड़क पर जाम लगा दिया। परिजनों ने नवजात शिशु को भी गायब करने का आरोप लगाया। डीएसपी मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और डॉक्टरों से बातचीत के बाद बताया कि शिशु गर्भवती के पेट में ही है और वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराने का भरोसा देकर परिजनों को शांत किया। करीब बीस मिनट बाद रास्ता सामान्य हो सका।
फूसगढ़ निवासी सोनू ने बताया कि उसकी पत्नी रीना (32) नौ माह की गर्भवती थी। 10 सितंबर को उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज लाया था। शनिवार को उसे ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया। उसने आरोप लगाया कि उसी रात करीब 9 बजे उसकी पत्नी को उसे बिना बताए पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा था। जब उसने इसका कारण पूछा तो बताया कि उसकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

परिजनों का कहना था कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण रीना की मौत हुई है इसलिए उसके शव को चुपके से पोस्टमार्टम करवाने के लिए ले जाया जा रहा था। वहीं शिशु के बारे में पूछने पर उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। सुबह होते ही परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। उनका कहना था कि कॉलेज के निदेशक को शिकायत के लिए लगातार फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 साल की मासूम के सिर से उठा मां का साया
-परिजनों ने बताया कि कुछ साल पहले ही सोनू की शादी हुई थी। जिसकी पहले करीब 3 साल की एक बेटी है। जिसके सिर से मां का साया उठ चुका है।
वर्जन
-डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी। परिजनों ने यह कहते हुए प्रदर्शन किया कि डिलीवरी के बाद बच्चे को उनको नहीं दिखाया गया कि जिंदा है या मृत। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक बच्चा मृतका के गर्भ में ही था। परिजनों की पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी करवाने की मांग मान ली गई।
- मुकेश कुमार, डीएसपी करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed