फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   death of hawalati in doubtful condition

संदिग्ध हालात में हवालाती की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
death of hawalati in doubtful condition
एक हवालाती की वीरवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जेल प्रशासन ने पुलिस को प्राथमिक सूचना में हवालाती के बीमार होने की जानकारी दी। रामनगर थाना पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। उसके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

रामनगर थाना प्रभारी जसविंदर ने बताया कि पंजाब के जिला फतेहगढ़ के गांव बाड़ा यूरद खजानो के रहने वाले 30 वर्षीय रणजीत को पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था। हवालाती की काफी समय से तबियत खराब थी। उसका अस्पताल में इलाज करवाया और इसके बाद से फिर वे हवालात में ले आए। आज सुबह रणजीत के पेट में दर्द हुआ। उसे इलाज के लिए जेल से अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रख दिया है और उसके परिजनों को सूचित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed