फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   death of a prisoner serving life imprisonment under susoicious circumstances

उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की जेल में संदिग्ध मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
death of a prisoner serving life imprisonment under susoicious circumstances
जिला जेल में बुधवार रात को एक कैदी की मौत हो गई। मृतक का मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में डॉक्टरों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। परिजनों ने आशंका जताते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है। उन्हें शक है कि जेल में उसके साथ कुछ गलत हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

वाल्मीकि बस्ती घरौंडा निवासी विक्की ने बताया कि उसके पास रात को फोन आया कि उसके पिता जयपाल की तबियत खराब हो गई। बताया गया कि वे उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवा रहे हैं। जब वे अस्पताल पहुंचे तो उनकी मौत हो चुकी थी। वे सूचना पाकर पहुंचे तो देखा कि उनके हाथों पर खरोंचें आई हुई है। उन्हें शक है कि उसके पिता के साथ जेल में कुछ गलत हुआ है। रामनगर थाना से जांच अधिकारी भारत भूषण ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की मांग पर बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया था। इस दौरान मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे। रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हत्या के मामले में मिली थी उम्रकैद
वर्ष 2012 में एक मर्डर के मामले में जयपाल पर आरोप लगा था। वर्ष 2015 में न्यायालय ने आरोपों को सही मानते हुए जयपाल को दोषी करार दिया और उम्रकैद की सजा सुनाई थी। उसकी करीब नौ साल की कैद पूरी हो चुकी थी कि देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed