फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   'Death' escaped from the skylight of the toilet in the hospital

Karnal News: अस्पताल में शौचालय के रोशनदान से 'मौत' फुर्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 02:51 AM IST
विज्ञापन
'Death' escaped from the skylight of the toilet in the hospital
अस्पताल में शौचालय के रोशनदान से 'मौत' फुर्र
- सीआईए-2 की टीम ने पांच दिन पहले कुरुक्षेत्र से शातिर बदमाश को किया था काबू
विज्ञापन

- गोली लगने के बाद उपचार के लिए सिविल अस्पताल में किया गया था भर्ती
- पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार, गिरफ्तारी में जुटी पुलिस पर नहीं लगा सुराग
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पुलिस की आंखों में धूल झोंककर गिरफ्तारी के महज पांच दिन बाद ही बदमाश पवन उर्फ मौत फरार हो गया। इससे पहले कुरुक्षेत्र में धरपकड़ के दौरान उसके पीठ में खुद के तमंचे से गोली लगी थी, जिसकी वजह से उसे नागरिक अस्पताल करनाल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान शनिवार को शौचालय के रोशनदान से निकलकर पवन उर्फ मौत फरार हो गया। काफी देर बाद भी जब वह शौचालय से बाहर नहीं निकला तो पुलिसकर्मियों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस को देर शाम तक भी उसका सुराग नहीं लग सका।

विदित हो कि रंगदारी, डकैती और चोरी सहित कई मामलों में वांछित तरावड़ी के तखाना गांव निवासी बदमाश पवन उर्फ मौत को सीआईए-2 की टीम ने कुरुक्षेत्र से दबोचा था। इससे पहले पुलिस को दोस्तों के साथ एक पार्टी में पवन के शामिल होने की सूचना मिली थी। पुलिस की दबिश के दौरान आरोपी पवन ने बाइक पर सवार होकर भागने का प्रयास किया था, लेकिन कुछ दूर जाकर उसकी बाइक फिसल गई और वह गिर गया, जिसके बाद पुलिस की घेराबंदी के दौरान उसने अपनी कमर के पीछे लगा तमंचा निकालकर फायर करने की कोशिश की थी, लेकिन उसकी पीठ में ही गोली लग गई। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे पकड़कर करनाल के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया था। अगले दिन उसे ट्रामा सेंटर से दूसरी मंजिल पर स्थित बंदी वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया था। शनिवार की सुबह पुलिसकर्मी उसे दूसरी मंजिल से ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए लेकर आए थे। इसी दौरान उसने पुलिसकर्मियों से शौचालय जाने की बात की। फिर शौचालय के अंदर जाकर बदमाश ने दरवाजा बंद कर लिया। इस दौरान वह शौचालय के रोशनदान की खिड़की खोल उसमें से निकलकर भाग निकला और पुलिस बाहर ही इंतजार करती रही। जब करीब 15 मिनट बाद भी बाहर नहीं आया तो पुलिस ने शौचालय का दरवाजा तोड़ा, जहां से वह फरार मिला। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम गठित की गई, लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed