{"_id":"6160a3f88ebc3e05f02ce633","slug":"deaf-students-across-the-state-can-do-ba-from-government-college-karnal-news-knl85899417","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश भर के मूक बधिर छात्र राजकीय कॉलेज से कर सकते हैं बीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश भर के मूक बधिर छात्र राजकीय कॉलेज से कर सकते हैं बीए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। प्रदेश भर के मूक बधिर विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है, क्योकि ऐसे विद्यार्थियों को उच्च स्तर की शिक्षा देने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश भर के मूक बधिर विद्यार्थी करनाल के सेक्टर-14 स्थित पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में दाखिला लेकर बीए की पढ़ाई कर सकते हैं। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रदेश में एक मात्र करनाल के इस कॉलेज में ही ऐसे बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए महर्षि अष्टावक केंद्र स्थापित है। जिसका इस साल चौथा बैच शुरू होगा।
प्रदेश भर के कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए आवेदन की प्रक्रिया 11 अक्तूबर तक चली हुई है। करनाल का पंडित चिरंजी लाल कॉलेज प्रदेश का पहला कॉलेज है, जहां पर मूक बधिर विद्यार्थी बीए में पढ़ाई कर सकते हैं। इस केंद्र से पहले तक मूक बधिर विद्यार्थी केवल स्कूल स्तर पर ही शिक्षा ग्रहण कर रहे थे, लेकिन उन्हें उच्च स्तर की शिक्षा देने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने यह व्यवस्था की।
कॉलेज में आकर करना होगा दाखिला
मूक बधिर विद्यार्थी कॉलेज में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन और कॉलेज में ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज आने वाले ऐसे विद्यार्थियों की स्टाफ सहायता करेगा, ताकि आवेदन करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए कॉलेज परिसर में हेल्प डेस्क भी बनाया गया है।
विज्ञापन
विशेष शिक्षक कराएंगे पढ़ाई और आवेदन फार्म भरने में सहायता
कॉलेज में आवेदन फार्म भरने में मूक बधिर विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न आए। इसके लिए कॉलेज में सांकेतिक भाषा अनुवादक शिक्षक उनका सहयोग करेंगे और उनका फार्म भी भरवाएंगे। इतना ही नहीं उन्हें आगामी कार्रवाई के बारे में भी बताएंगे। इन विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए भी ऐसे ही विशेष शिक्षक लगाए गए हैं।
विभाग की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि शहर के सेक्टर-14 स्थित पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में मूक बधिर विद्यार्थियों की बीए में पढ़ाई कराई जाए। इसके लिए 2018 से कॉलेज में केंद्र चल रहा है। इस सत्र में दाखिला प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। मूक बधिर विद्यार्थियों का आवेदन फार्म भरवाने में कॉलेज के सांकेतिक भाषा अनुवादक मुख्य शिक्षक सहयोग करेंगे।
-डॉ. राजेश रानी, प्राचार्या, राजकीय महाविद्यालय करनाल