फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dead body thrown in the canal after killing the manager of Anmol Garden

अनमोल गार्डन के मैनेजर की हत्या कर नहर में फेंका शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
Dead body thrown in the canal after killing the manager of Anmol Garden
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। अनमोल गार्डन के मैनेजर सुनील सैनी की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया। इस मामले का खुलासा पानीपत की नहर में सुनील सैनी का शव मिलने पर हुआ है। परिजनों ने पड़ोसी सनेहा ढुल, उसका बेटा संदीप, पम्मी व पुनीत पर अपहरण कर हत्या करने का मामला दर्ज करा दिया है। सुनील सैनी 8 अगस्त की रात से लापता थे।
वीरवार की शाम उनका शव पानीपत के गांव गढ़ी सिकंदरपुर के समीप नहर से बरामद किया गया। परिजनों के अनुसार उनके गले में एक रस्सी बंधी थी और सिर व कमर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने समय रहते गंभीरता से जांच नहीं की है।
विज्ञापन

स्कूटी की टक्कर के बाद हुआ था विवाद
राजीव कॉलोनी गली नंबर 5 निवासी मृतक सुनील के पिता ने बताया कि एक महीना पहले सुनील अपने बेटे कार्तिक के साथ स्कूटी पर जा रहा था इसी दौरान उसके घर के समीप किसी की स्कूटी से टक्कर लग गई थी। इसके बाद थोड़ा विवाद हो गया तो पंचायत में निपट गया था। इसके बाद आरोपी सनेहा ढुल के बेटे के साथ किसी ने मारपीट कर दी। उसने समझा कि सुनील के बेटे ने ही उसके बेटे को पिटवाया है। इसी बात को लेकर सनेहा ने उसके बेटे सुनील के पास फोन करके कहा था कि अपने बेटे को लेकर उसके पास आ। उसने उसके बेटे को पिटवाया है। इस बारे में 8 अगस्त को बात भी हुई थी और पंचायत भी हुई थी लेकिन रात को फिर से सनेहा ढुल ने उसके बेटे को फोन कर बुलाया। उसी रात करीब 9:30 बजे उसका बेटा अकेला चला गया और वापस नहीं लौटा। रात भर वह इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के घर के बाहर मिली स्कूटी और मोबाइल
उसी रात को उन्होंने सुनील को तलाशा तो उसकी स्कूटी आरोपी के घर के समीप खड़ी मिली थी। उसके बाद 9 अगस्त को उन्होंने पुलिस को शिकायत दी कि उनका बेटा लापता हो गया है। इसके बाद उन्हें सनेहा पर शक हुआ था। सुनील की पत्नी मुस्कान ने 11 अगस्त को अपहरण की शिकयत दी और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पांच दिन बाद सुनील का मोबाइल भी वहीं से मिला जहां से स्कूटी मिली थी। उसमें से कॉल को डिलिट किया गया था। इसकी भी उन्होंने पुलिस को जानकारी दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। 19 अगस्त को सुनील का शव पानीपत नहर से मिला है।

पुलिस द्वारा पहले से दर्ज मामले में परिजनों के कथनानुसार हत्या की धारा जोड़ दी गई है। नामजद आरोपियों से पूछताछ की जा रही है व अन्य साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मामले में निष्पक्ष व त्वरित जांच हो तथा आरोपियों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी हो। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
-गंगा राम पूनिया, एसपी करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed