फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dead body of youth found in vacant plot, accused of murder

Karnal News: खाली प्लाॅट में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in vacant plot, accused of murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री/करनाल। चन्द्राव गांव में 28 वर्षीय राजेश का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के समीप खाली प्लाॅट में मिला। परिजनों ने मृतक के दोस्तों पर हत्या कर शव फेंकने के आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस हत्या की वारदात को नकार रही है। पुलिस के अनुसार राजेश के शरीर पर चोट का निशान नहीं है। वह नशा भी करता था। इसलिए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। परिजनों के अनुसार राजेश रवि और काला नामक युवक के साथ मोटरसाइकिल पर सवार था। दोनों युवक राजेश को आंगन में फेंक कर चले गए। इसके बाद राजेश को उठाने लगे तो पता चला कि राजेश मृत अवस्था में था।
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक की पत्नी रेखा ने बताया है कि उसका 28 वर्षीय पति राजेश कुमार ड्राइवरी व खेती बाड़ी का काम करता था। बुधवार दोपहर एक बजे उसके साथ खाना खाकर घर से निकला था। देर शाम उससे बात हुई थी। बच्चे ने भी फोन पर बात की थी, उसने कहा था कि वह 15 मिनट में घर आ रहा है, लेकिन देर रात ग्रामीणों के जरिए उसे सूचना मिली कि कोई उसका शव घर के पास खाली प्लॉट में फेंक कर चला गया है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी ने बताया कि अब उनके घर में कोई बड़ा नहीं है। उसके दो छोटे बच्चे हैं। परिवार में यह चौथी मौत है। 20 साल पहले राजेश के दादा टोपन दास का शव खेत में मिला था। छह साल पहले राजेश के छोटे भाई 20 वर्षीय विकास की दुर्घटना में जान चली गई। दो साल पहले राजेश के पिता प्रताप की इंद्री कोर्ट में संदिग्ध मौत हो गई थी। अब राजेश की भी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मृतक राजेश की पत्नी के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने दो युवकों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। राजेश नशा करता था। इस बारे में भी जानकारी मिली है। जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा कि राजेश की हत्या की गई है या मौत का कोई और कारण है।
- श्रीभगवान, थाना प्रभारी इंद्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed