{"_id":"662455cb9f7ec8405a02de86","slug":"dead-body-of-person-missing-for-two-days-found-in-canal-karnal-news-c-18-knl1008-372213-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दो दिन से लापता व्यक्ति का नहर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दो दिन से लापता व्यक्ति का नहर में मिला शव
Sun, 21 Apr 2024 05:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। दो दिन से लापता प्रवीन सिक्का (50) का शव घोघड़ीपुर नहर हेड से पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
सिटी थाना प्रभारी सुलतान सिंह के अनुसार अशोक नगर निवासी अंशु सिक्का ने शिकायत दी थी कि उसका पिता प्रवीन सिक्का 18 अप्रैल को शाम के करीब साढ़े सात बजे बाइक पर सवार होकर घर से निकल गए थे। काफी समय बाद वह घर नहीं लौटे। उनकी हर जगह तलाश की तो कोई पता नहीं चला। इसके बाद मेहता फार्म के पास उनकी बाइक मिली थी।
इस शिकायत पर मामला दर्ज कर प्रवीन की तलाश शुरु कर दी। आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर पता चला कि प्रवीन नहर की तरफ गए थे। इसके बाद गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश की तो घोघड़ीपुर नहर हेड के समीप प्रवीन का शव मिल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।