{"_id":"65e2f98b733bc30ca505de7c","slug":"dead-body-of-person-found-in-fields-in-karnal-deceased-returning-home-from-ansal-city-after-giving-night-duty-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: खेतों में मिला व्यक्ति का शव, रात की ड्यूटी देकर अंसल सिटी से घर लौट रहा था मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: खेतों में मिला व्यक्ति का शव, रात की ड्यूटी देकर अंसल सिटी से घर लौट रहा था मृतक
Sat, 02 Mar 2024 03:33 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 02 Mar 2024 03:33 PM IST
सार
करनाल में खेतों में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्राथमिक जांच में व्यक्ति के मुंह व सिर पर चोट के निशान मिले हैं। मिली जानकारी के अनुसार, शव की शिनाख्त नरुखेड़ी निवासी 40 वर्षीय कुलबीर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करनाल के मधुबन क्षेत्र के बजीदा गांव रेलवे स्टेशन के फाटक के पास लगते खेतों में एक व्यक्ति का शव मिला। फाटक से गुजर रहे राहगीरों ने शव को देखकर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस की प्राथमिक जांच में व्यक्ति के मुंह व सिर पर चोट के निशान मिले हैं और वहीं पास में ही एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को मेडिकल कॉलेज के शव गृह में भिजवा दिया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, शव की शिनाख्त नरुखेड़ी निवासी 40 वर्षीय कुलबीर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक कुलबीर अंसल सिटी में काम करता था जो रात की ड्यूटी पर वहां पर था और वह रोजाना इसी रास्ते से घर आता-जाता था। वह कल शाम अपनी ड्यूटी के लिए निकला था लेकिन सुबह तक वापस नहीं पहुंचा तो उन्होंने फोन मिलाया लेकिन फोन बंद मिल। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
उसी दौरान करीब 11 बजे उन्हें पता लगा कि किसी व्यक्ति का शव खेतों में पड़ा मिला है। जब वे सुबह वहां पर गए तो कुलबीर का शव मिला। उसके सिर व मुंह पर चोटें के निशान मिले है। वहीं उसकी मोटरसाइकिल भी पड़ी हुई मिली। पीड़ित के भाई गौतम ने बताया कि उसके परिवार में वह एकलौता कमाने वाला था। उसका बेटा विशाल पिछले दो साल से अमेरिका में पढ़ाई कर रहा है। जिसके सिर से पिता का सहारा उठ चुका है।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार
बजीदा रेलवे स्टेशन के फाटक के पास खेतों में एक व्यक्ति के शव पड़े होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वे टीम लेकर मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज के शव गृह में भेज दिया गया है। प्राथमिक जांच में सिर व मुंह पर चोट के निशान मिले है। अब ये चोट मारपीट के है या फिर सड़क हादसे के यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता लग पाएगा। -विनोद कुमार, थाना प्रभारी, मधुबन।