{"_id":"68b352248cf13c22960374dd","slug":"dead-body-of-a-youth-found-in-a-field-murder-suspected-karnal-news-c-246-1-sknl1022-143088-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Sun, 31 Aug 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
मनोज का फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। थाना व्यासपुर क्षेत्र के गांव रामखेड़ी में खेत से शनिवार शाम साथ लगते गांव फेरूवाला निवासी मनोज (35) का शव मिला। मृतक के सिर-बाजूओं पर चोट के निशान मिले, वहीं उसके बनियान व चप्पलें भी काफी दूर पड़े मिले। इससे उसकी हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों के बयान लेने की कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव फेरूवाला निवासी मनोज कुमार 29 अगस्त को घर से निकला था। जाते समय माता शकुंतला से कहा कि वह रामखेड़ी अड्डे पर जा रहा है। रात तक जब मनोज घर नहीं लौटा, तब शकुंतला सहित परिजनों व पड़ोसियों ने उसकी तलाश शुरू की।
रामखेड़ी अड्डे पर जाकर भी आसपास दुकानदारों से पता किया। तब एक दुकानदार ने परिजनों को बताया कि 29 अगस्त रात करीब नौ बजे तक मनोज यहीं घूम रहा था। तब परिजनों ने आसपास उसकी तलाश की। उन्हें पास लगते खेत से मनोज के चप्पल व बनियान मिल गए। मनोज से कुछ अनहोनी होने की आशंका में परिजनों की ओर से तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मनोज की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
शनिवार की शाम रामखेड़ी में लगते एक खेत से मनोज का शव मिल गया। उसके सिर, बाजू व अन्य जगह चोट के निशान होने से उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई गई। व्यासपुर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।