{"_id":"5786807e4f1c1b0e7913ee01","slug":"dead-body-found-in-canal-ninth-class-student-karnal-student-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर से मिला नौवीं के छात्र का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर से मिला नौवीं के छात्र का शव
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
तीन दिन पूर्व गांव ब्राह्मण माजरा में नहर में डूबे नौवीं कक्षा के छात्र का शव मंगलवार देर रात को गांव सौंकडा के पास नहर से मिला है। परिजनों ने जब नहर में छात्र के शव को तैरते देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से छात्र के शव को नहर से निकालकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया।
विज्ञापन
प्रवीन वासी खेड़ी मानसिंह ने बताया कि उसका चचेरा भाई सुमित (15) जोकि ब्राह्मण माजरा में अपने मामा के घर रहता था। सुमित नौंवी कक्षा का छात्र था। बीते रविवार को ब्राह्मण माजरा में नहर में नहाते वक्त पैर फिसलने से नहर में डूब गया था। परिजनों ने मंगलवार देर रात को छात्र का शव सौंकडा गांव के पास भाखड़ा नहर में तैरता देखा। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से छात्र के शव को बाहर निकाला। सुमित अपनी बहन का इकलौता भाई था। पुलिस ने छात्र के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन