{"_id":"5f2487bd8ebc3e63d3526262","slug":"dead-body-found-charged-with-murder-karnal-news-knl392061193","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजी को ढूंढने गए व्यक्ति का नहर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भतीजी को ढूंढने गए व्यक्ति का नहर में मिला शव
विज्ञापन
तरावड़ी के राजगढ़ गांव के रहने वाले 30 वर्षीय राजकुमार का शव इंद्री पश्चिमी यमुना नहर में मिला है। मामले में परिजनों ने हत्या के आरोप लगाये हैं। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव को सड़क पर रखकर जाम करने की चेतावनी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल समझा बुझाकर आक्रोशित परिजनों को शांत कराया। साथ ही कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
घटनाक्रम के अनुसार 28 जुलाई को राजगढ़ की रहने वाली 18 वर्षीय पूनम उर्फ काजल को ककरोई निवासी लखन अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया था। इसके बाद तरावड़ी पुलिस ने पूनम की मां बिमला की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि पूनम का चाचा राजकुमार अपने परिजनों सहित पूनम की तलाश करने लखन के रिश्तेदारों के गांव मुरादनगर गया था। आरोप है कि वहां पर लखन, रिंकू और अनिल वगैरह ने उनके साथ मारपीट की और राजकुमार को अपने साथ ले गए। इसके बाद राजकुमार का शव शुक्रवार अल सुबह पश्चिमी यमुना नहर में देखा गया। राजकुमार का शव नहर में मिलने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने जिला सोनीपत के ककरोई गांव के रहने वाले लखन पाल और मुरादनगर लाडवा में रहने वाले उसके रिश्तेदार अनिल और रिंकू वगैरह पर राजकुमार की हत्या के आरोप लगाए। इस मामले में लाडवा थाना प्रभारी राजपाल का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। आगामी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कि जाएगी।