फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   DC angry with corporation-NAPA officers over flaws

खामियों पर निगम-नपा अफसरों से डीसी नाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
DC angry with corporation-NAPA officers over flaws
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त अनीश यादव उस समय अधिकारियों पर सख्त हो गए। जब छोटे-छोटे गड्ढे भरने और खुले नालों पर ढक्कन लगाने संबंधित कार्य भी नहीं हुए। लघु सचिवालय में हुई बैठक के एजेंडे में ऐसे फोटो देखते हुए उपायुक्त ने नगर निगम की एक्सईएन और नगर पालिका तरावड़ी के अधिकारियों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य करने पर भी यदि अधिकारी बैठक होने या पत्राचार होने का इंतजार करते हैं तो यह गलत व्यवहार है।
उन्होंने कहा कि एजेंडे की प्रति बैठक होने से पहले सभी अधिकारियों तक पहुंच जाती है। कम से कम तब ही इन पर काम कर लिया करें। बैठक में 20 मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

नाले का ढक्कन रखने के लिए एक्सईएन का इंतजार क्यों
सदर बाजार में डीएवी स्कूल के समीप खुले नाले का एजेंडा आने पर उपायुक्त ने नगर निगम की एक्सईएन मोनिका से जवाब मांगा तो उन्होंने कहा कि यह कार्य दूसरे एक्सईएन के अधीन आता है, वे अभी नहीं हैं। उन्हें सूचित कर देंगे। उपायुक्त बोले, इस छोटे से कार्य के लिए दूसरे एक्सईएन का इंतजार क्यों कर रहे हैं। ढक्कन तो निगम का कर्मचारी रख सकता है। इस कार्य को करने के बाद उन्होंने तुरंत फोटो भेजने के लिए भी कहा। हाईवे पर बलड़ी बाईपास पर नाले की स्लैब टूटी होने पर अधिकारी जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवरेज ढका न उखाड़ी सड़क पर गड्ढा भरा
मीराघाटी चौक पर सीवरेज से ढक्कन गायब होने पर पूछे गए सवाल का अधिकारी जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद कमेटी चौक पर सीवरेज की सफाई के लिए उखाड़ी सड़क के गड्ढे भरने का भी निगम अधिकारियों ने जवाब नहीं दिया। उपायुक्त बोले, क्या केवल सफाई कार्य ही चलता रहेगा। कर्मचारियों की एक टीम और बनाएं जो सीवरेज की सफाई के बाद खराब सड़क को भी ठीक करें।
कैथल रोड पर चौक का चबूतरा रि-डिजाइन करने के निर्देश
बैठक में मुद्दा उठा कि कैथल रोड स्थित पश्चिमी यमुना नहर किनारे बने चौक पर ट्रैफिक लाइटें लगाई जाएं। इस पर सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों के साथ चर्चा करते हुए सामने आया कि चौक पर बना चबूतरा आकार में काफी बड़ा है। चर्चा के बाद उपायुक्त ने इसे रि-डिजाइन करने के निर्देश दिए। अमर उजाला ने इस मुद्दे को उठाया। था। एक माह में काम पूरा करने के लिए अधिकारियों से कहा गया।

नाला कितना साफ हुआ नहीं बता पाए एनएचएआई प्रतिनिधि
एनएचएआई के सेक्शन इंजीनियर से उपायुक्त ने एनएच के दोनों ओर सर्विस लेन के साथ-साथ पानी निकासी की ड्रेन की सफाई की स्थिति पूछी तो वे स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। सेक्शन इंजीनियर ने बताया कि सफाई का काम 10 दिन से चल रहा है, मात्र 4 किलोमीटर बचा है। कितने दिन में पूरा होगा और बरसाती मौसम में जलभराव न होने के सवाल पर वे जवाब नहीं दे पाए। काम की चेकिंग करने के लिए उपायुक्त ने एसडीएम अनुभव मेहता को निर्देश दिए।
ये लिए निर्णय
- मीरा घाटी से मायापुरी को जाने वाली सड़क पर अवैध रूप से पार्किंग किए गए वाहनों के चालान कटेंगे।
- असंध में एनएच 152 डी के निर्माण के दौरान सामग्री ढोने वाले वाहनों से लिंग रोड क्षतिग्रस्त हो गई हैं, इसे दुरुस्त करवाया जाएगा।
- कलंदरी गेट से डेरा करा सेवा को जाने वाला सड़क रास्ता दुरुस्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed