Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Daytime temperatures are expected to rise and nighttime temperatures are expected to fall.

Karnal News: दिन के तापमान में बढ़ोतरी और रात को गिरावट के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Daytime temperatures are expected to rise and nighttime temperatures are expected to fall.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सुबह व शाम को ठंड का अहसास हो रहा है जबकि दिन के समय थोड़ी गर्मी महसूस की जा रही है। हालांकि इसकी वजह दीपावली पर आतिशबाजी का धुआं बताया जा रहा है। मौसम विशेष के अनुसार 27 अक्तूबर तक दिन के तापमान में बढ़ोतरी व रात के तापमान में गिरावट के आसार हैं। शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि अब असहनीय धूप नहीं है। मौसम में हो रहे उतार चढ़ाव को देखते हुए डॉक्टर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने को कह रहे हैं। गर्मी-सर्दी वाले मौसम में लोग बुखार के अलावा खांसी, जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। कई दिन तक दवा खाने के बाद भी उन्हें आराम नहीं मिल रहा। अस्पतालों में बड़ी संख्या में इसके मरीज पहुंच रहे हैं।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में 27 अक्तूबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन रात्रि तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने के आसार हैं। राज्य में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16 से 19 डिग्री सेल्सियस के मध्य रह सकता है। वहीं, मौसम में अभी दिन में गर्मी हो रही है, जबकि रात के समय में मौसम ठंडा होने लगा है। सुबह 7 बजे तक भी हल्की ठंड होने लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed