{"_id":"66908b0aefddb24206077959","slug":"days-spent-waiting-provisional-priority-list-not-arrived-karnal-news-c-18-knl1008-428533-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: इंतजार में बीता दिन, नहीं आई अनंतिम वरीयता सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: इंतजार में बीता दिन, नहीं आई अनंतिम वरीयता सूची
विज्ञापन
- बिगड़ा शेड्यूल, आज सीधा अंतिम वरीयता सूची ही आएगी, 835 दाखिलों के साथ पहले चरण में राजकीय पीजी कॉलेज प्रदेश में आठवें स्थान पर
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष के दाखिले का शेड्यूल बिगड़ चुका है। दूसरे चरण में न तो अनंतिम मेरिट सूची जारी हुई और न ही अंतिम सूची। निदेशालय की ओर से पोर्टल पर दी गई जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को अंतिम सूची जारी हो सकती है। जबकि अधिसूचना के अनुसार, अंतिम वरीयता वीरवार को जारी होनी थी।
इधर, पहले चरण की दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिले की कुल सीटों पर करीब 30 प्रतिशत तक दाखिले हुए हैं। दाखिलों के मामले में करनाल का सबसे बड़ा संस्थान पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज प्रदेश में आठवें पायदान पर है, जिले में यहां पर 1750 सीटों में से सर्वाधिक 835 दाखिले हुए हैं। अब शेष रिक्त सीटों पर दूसरे चरण में दाखिला दिया जाएगा। करनाल जिले में सीटों की स्थिति देखें तो यहां जिले के सभी 19 कॉलेजों में स्नातक की 12405 सीटें हैं। ब्यूरो
तृतीय और चतुर्थ वर्ष के दाखिले ईआरपी पोर्टल पर
स्नातक प्रथम वर्ष के साथ पूर्व में पढ़ रहे विद्यार्थियों के भी दाखिले शुरू हो चुके हैं। द्वितीय वर्ष के दाखिले स्नातक प्रथम वर्ष के दाखिलों के लिए खुले पोर्टल admissions.higherduhry.ac.in पर दिए जाएंगे। जबकि तृतीय और चतुर्थ वर्ष के दाखिले के लिए अलग से पोर्टल खोला गया है। इसके दाखिले erp.higherduhry.ac.in पोर्टल पर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
पोर्टल के अनुसार, यह है दाखिले का दूसरा चरण
12 जुलाई : दूसरी फाइनल मेरिट लिस्ट
12 से 15 जुलाई तक : फीस जमा होगी।
अधिसूचना में यह था दूसरा चरण
10 जुलाई : दूसरी मेरिट लिस्ट प्रोविजनल
11 जुलाई : दूसरी फाइनल मेरिट लिस्ट
11 से 13 जुलाई तक : फीस जमा होगी।
राजकीय पीजी कॉलेज में हुए इतने दाखिले
कोर्स
सीट
दाखिले
बीए
480
234
बीकॉम
400
245
बीसीए
120
67
बीएससी फिजिकल साइंसिस
330
135
बीएससी लाइफ साइंसिस
160
85
बीएससी आईटी
40
10
बीए मेजर अंग्रेजी
40
15
बीटीएम
60
13
बीएमसी
80
22
बैचलर ऑफ होम साइंस
40
09
पहले चरण की दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। राजकीय पीजी कॉलेज में 835 दाखिले हो चुके हैं। दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी।
- डॉ. रेखा त्यागी, प्रिंसिपल, राजकीय पीजी कॉलेज