फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dayal Singh send letter to houses

दयाल सिंह स्कूल ने अब घरों में दागे लेटर बम

Sat, 10 May 2014 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Sat, 10 May 2014 08:45 PM IST
विज्ञापन
Dayal Singh send letter to houses

दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-7 ने अब फीस वसूली के लिए बच्चों के घरों में रजिस्टर्ड पोस्ट से लेटर दाग दिए हैं। अभिभावकों को अल्टीमेटम दिया गया है कि उन्होंने फीस जमा नहीं कराई तो नाम काट दिए जाएंगे।

विज्ञापन


लेटर के साथ ही मोबाइल फोन पर मैसेज भी भेजे गए। शुक्रवार को स्कूल की तरफ से बच्चों के नाम से भेजे गए रजिस्टर्ड पोस्ट से अभिभावक घबरा गए और स्कूल की चेतावनी का विरोध जता रहे हैं। स्कूल ने जिन बच्चों की बढ़ोतरी फीस जमा नहीं हुई उनको पत्र जारी करके चेतावनी दी है कि 30 दिन के अंदर पूरी फीस जमा नहीं कराई तो बच्चे का नाम स्कूल रूल के तहत काट दिया जाएगा।
विज्ञापन


इससे कुछ दिन पहले स्कूल की तरफ से एसएमएस भेजकर 10 मई तक बढ़ोतरी फीस जमा कराने का दबाव बनाया गया था। स्कूल के इस रवैये के बाद एक बार फिर से अभिभावक एकता संघ के पदाधिकारियों ने विरोध का बिगुल बजाया था। इसके बाद शुक्रवार को डीईओ आशा मुंझाल, डीईईओ उदय प्रताप सिंह सहित पांच-पांच स्कूल और अभिभावकों का प्रतिनिधिमंडल के साथ मीटिंग हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें तय हुआ था कि 21 मई तक स्कूल संचालक और अभिभावकों की मीटिंग चलती रहेगी। यदि बात नहीं बनी तो 25 मई को शिक्षा विभाग अपनी तरफ दिशानिर्देश जारी करेगा और उसको सभी को मानना होगा। जब तक बढ़ोतरी फीस और अन्य चार्ज जमा नहीं कराए जाएंगे और न ही कोई स्कूल संचालक चेतावनी व प्रताड़ित करेगा। इन आदेशों की पालना दयाल सिंह पब्लिक स्कूल ने एक दिन भी नहीं माने। निजी स्कूल शिक्षा विभाग को ठेंगा दिखाते हुए उसी दिन पत्र जारी करके चेतावनी देनी शुरू कर दी है।


जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी उदय प्रताप सिंह ने निजी स्कूलों को 15 अप्रैल को पत्र जारी करके दिशानिर्देश दिए हैं कि सत्र 2014-15 की बढ़ी हुई फीस स्कूल नहीं लेगा और सत्र 2013-14 में जो फीस ली जाती थी स्कूल को वही फीस लेनी होगी। वार्षिक फीस कक्षा पहली, छठी, नौवीं, 11वीं के अतिरिक्त किसी और कक्षा में नहीं ली जाएगी। यदि कोई स्कूल संचालक आदेशों की पालना नहीं करेगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed