{"_id":"6816852aca383255bc04b6c2","slug":"day-care-center-to-open-in-asandh-relief-to-working-women-karnal-news-c-18-knl1008-637619-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: असंध में खुलेगा डे-केयर सेंटर, कामकाजी महिलाओं को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: असंध में खुलेगा डे-केयर सेंटर, कामकाजी महिलाओं को राहत
विज्ञापन
- अभिभावकों से प्रति माह लिए जाएंगे एक हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। असंध में नया डे-केयर सेंटर खुलेगा। इस सेंटर को खोलने का मकसद कामकाजी माता-पिता को उनके छोटे बच्चों की देखभाल के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और भरोसेमंद स्थान उपलब्ध कराना है। इससे महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा। जो वहां बच्चों की देखभाल के लिए भर्ती की जाएंगी, जिसके लिए उन्हें वेतन भी दिया जाएगा। यहां हर अभिभावक से एक हजार रुपये लिए जाएंगे।
जिला बाल कल्याण भवन में पहले से दो डे-केयर सेंटर चल रहे हैं। अब असंध में खुलने वाला नया केंद्र उन्हीं मानकों पर आधारित होगा। इसमें प्रतिदिन 30 से 35 बच्चों की देखभाल की जाएगी। तीन से छह वर्ष के बच्चों के खाने-पीने, आराम, मनोरंजन, स्वच्छता और सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा। यह सेवा सुबह से शाम तक उपलब्ध रहेगी, ताकि माता-पिता निश्चिंत होकर अपने कार्यस्थल पर काम कर सकें। केंद्र में एक डे-केयर वर्कर की नियुक्ति की जाएगी, जिसे 18 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। साथ ही दो सहायिकाएं भी नियुक्त होंगी, जिन्हें 14 हजार प्रति माह वेतन मिलेगा। यह व्यवस्था न केवल बच्चों के लिए लाभकारी होगी, बल्कि स्थानीय महिलाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएगी। यह केंद्र सुबह 9 से शाम 5 बजे तक संचालित होगा।
डे-केयर सेंटर में बच्चों को रखने के लिए अभिभावकों से एक हजार रुपये प्रतिमाह शुल्क लिया जाएगा। यह राशि बच्चों की गुणवत्तापूर्ण देखभाल व आवश्यक सुविधाओं के लिए प्रयुक्त की जाएगी। इस प्रकार के डे-केयर सेंटर शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में कामकाजी महिलाओं को कॅरिअर और पारिवारिक जिम्मेदारियों में संतुलन बनाने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
डॉ. सतीश कुमार, जिला बाल कल्याण भवन अधिकारी