फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   DAV College dominates youth festival

Karnal News: युवा महोत्सव में डीएवी कॉलेज का दबदबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
DAV College dominates youth festival
- 35 विधाओं में हिस्सा लेकर 22 में जीते पुरस्कार, विजेता हुए सम्मानित
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग की ओर से आयोजित क्षेत्रीय युवा महोत्सव में डीएवी पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन रहा। पिछले दिनों पानीपत के एसडी पीजी कॉलेज में आयोजित समारोह में कुल 22 विधाओं में विद्यार्थियों ने पुरस्कार जीते, जबकि 35 विधाओं में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। विजेताओं के महाविद्यालय पहुंचने पर मंगलवार को उन्हें सम्मानित किया गया।

प्रिंसिपल डॉ. रामपाल सैनी ने बताया कि क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो (प्रिक्युशन), मेहंदी, प्रश्नोत्तरी, मिमिक्री, वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल सोलो, एकल अभिनय (हिंदी), लूर डांस, हरियाणवी डांस सोलो (महिला वर्ग), फोक सांग जरनल सोलो, हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा, रिचुअल्स हरियाणवी, कोरियोग्राफी पॉप सांग हरियाणवी, फोक सांग हरियाणवी (सोलो), हरियाणवी सांग, रसिया डांस, संस्कृत डेक्लेमेशन, इंडियन ऑर्केस्ट्रा, हरियाणवी नाटिका, वेस्टर्न ग्रुप सांग, ग्रुप डांस हरियाणवी जैसी कई हरियाणवी विधाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक परंपराओं और विरासतों को संजोए रखने के लिए युवा महोत्सव जरूरी है जिनसे विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति से रूबरू होने का अवसर मिलता है। इससे विद्यार्थियों में जहां संस्कृति का प्रचार-प्रसार होता है, वहीं उन्हें अपनी विरासत, परंपराओं और रिति-रिवाजों से भी रूबरू होने के अवसर मिलते हैं। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की संयोजक डॉ. पूनम वर्मा, लवनिश बुद्धिराजा, अंशु जैन, रेखा चौधरी, प्रतिभा, मोनिका, मीनू और बलराम शर्मा मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed