फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Daughters make the courtyard bright like the sun...

Karnal News: सूरज सा रोशन आंगन कर देती हैं बेटियां...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 07:19 AM IST
विज्ञापन
Daughters make the courtyard bright like the sun...
शाम-ए-गजल की महफिल में साहित्यकारों ने रचनाएं पेश कर बटोरीं तालियां
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मन की उड़ान साहित्यिक मंच की ओर से रविवार की रात शाम-ए-गजल का चौथा कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. ज्ञानी देवी ने बेटियों को बेचारा कहने पर कटाक्ष किया- कौन कहता है बेचारी हैं बेटियां....। तारा पसरीचा ने कहा- बेटियां खुशियों का पैगाम होती हैं, हर घर की वो पहचान होती हैं। पूनम गोयल बोलीं-एक नजर देख कर मुझे, सौ नुक्स निकाल दिए जिसने, फिर भी मैं खुश हूं मुझे गौर से देखा तो उसने...।
दिल्ली से पहुंचे रंगमंच के निर्देशक और अभिनेता कमल कुमार रहेजा ने मंच को शुभकामनाएं दीं। डॉ. पूनम पसरीचा ने बोलीं-सूरज सा रोशन आंगन कर देती है बेटियां...। मंच संस्थापक रामेश्वर देव ने कहा, किसी को किसी की जरूरत कहां है, वो पहली सी दिल में मोहब्बत कहां है, बदल जाते हैं लोग बातों से अपनी कि सच बोलने की अब आदत कहां है। संजोत सिंह बोले-शहर में ढूंढ़ने गांव निकला, फिर क्या फर्श पर पांव फिसला।
विज्ञापन

सुषमा चौपड़ा ने कहा, दिल की बात जुबां पर लाएं कैसे, राज-ए -मोहब्तत उसको बताएं कैसे...। कुमारी आरती ने कहा, मां-बाप से न बढ़कर कोई, ये ही तो सब कुछ है। आशीष बेंसन ने कहा, कौन अपनी आंख को भला खुद-ब-खुद नोच सकता है, फिर वो कौन दरिंदे हैं जो बच्चे छोड़ जाते हैं। कर्मजीत सिंह ने कहा, एह तां मेरी जमीर इजाजत नहीं देती मैंनू, नहीं ता तैनू तां मैं हुने दस्सदा। राजन गांधी बोले, मेरी गुड्डू जिस घर की रानी है, उससे मिलने की इस दिल ने ठानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक मलंग बोले, चूना लगा रहे हैं, नेता सभी यहां पर। राजपाल राजन ने कहा, हकीकत की हकीकत तो हकीकत ने बतानी है। कवयित्री डॉ. ज्ञानी देवी की अध्यक्षता में एमडीडी बाल भवन परिसर में सजी महफिल में बतौर मुख्य अतिथि बाल भवन की सह संस्थापिका सुषमा नाथ पहुंचीं। इसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंची मिस टीन ऑफ द यूनिवर्स इंडिया तारा पसरीचा और समाजसेवी पूनम गोयल और फिल्म निर्देशक व अभिनेता कमल कुमार रहेजा मौजूद रहे। महफिल में सुरेंद्र कल्याण, गुलाब सिंह फक्कर, सत्या कोहंड, इरफान अंसारी, रमेश कुमार आदि ने रचनाएं पेश कीं। मंच संचालन रामेश्वर देव ने किया। इसमें गोपाल दास, संजीव कुमार, आफरीन, शीला रानी, देव, प्रिया, नीरज त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed