फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Daughters are ahead in first year graduation admissions

Karnal News: स्नातक प्रथम वर्ष के दाखिलों में बेटियां आगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 07:02 AM IST
विज्ञापन
Daughters are ahead in first year graduation admissions
- पड़ोसी राज्यों से आठ हजार विद्यार्थी हरियाणा से ग्रेजुएशन करने आए, प्रदेश के कॉलेजों में लड़कियों से 40 प्रतिशत कम लड़के
विज्ञापन


- करनाल टॉप-10 कॉलेजों की सूची से बाहर और गुरुग्राम बना नंबर-1, जिले के सबसे बड़े संस्थान पीजी कॉलेज में भी 1379 दाखिले हुए

- अब 30 जुलाई तक विलंब शुल्क के साथ होगा दाखिला



फोटो कॉलेज का इस्तेमाल कर सकते हैं।


गगन तलवार

करनाल। कक्षा 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद अब स्नातक की दौड़ में प्रदेश में बेटियां बेटों से आगे हैं। अब तक चली दाखिला प्रक्रिया में प्रदेश के कॉलेजों में लड़कों से ज्यादा लड़कियों के दाखिले हुए हैं। वहीं करीब आठ हजार पड़ोसी राज्यों के विद्यार्थी भी हरियाणा से ग्रेजुएशन करने के लिए यहां के कॉलेजों में दाखिल हुए हैं।

दाखिला प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है, दाखिले के लिए महज पांच दिन का समय ही शेष है, पर कई कॉलेजों में अभी भी सीटें खाली हैं। लिंगानुपात अनुसार स्थिति देखें तो प्रदेश के 344 कॉलेजों में अब तक 10675 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इसमें बेटियों की संख्या 62041 है, जबकि दाखिले लेने वाले लड़कों की संख्या 44710 है यानी बेटे बेटियों से करीब 40 प्रतिशत तक पीछे हैं।
विज्ञापन


वहीं दाखिलों में प्रदेश के टॉप-10 संस्थानों में अब करनाल का नाम नहीं है, जबकि पहले चरण में करनाल का राजकीय पीजी कॉलेज प्रदेश के आठवें पायदान पर था, अब यह पिछड़कर 15वें नंबर पर पहुंच चुका है। वीरवार शाम छह बजे तक प्रदेश में टॉप-1 पर 2399 दाखिलों के साथ राजकीय कॉलेज गुरुग्राम रहा तो वहीं दसवें नंबर पर 1548 दाखिलों के साथ दयानंद कॉलेज हिसार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


करनाल के पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज में वीरवार शाम तक 1379 दाखिले ही हो पाए। जबकि यहां पर 10 स्नातक कोर्स में कुल 1750 सीट हैं, इनमें से 371 सीट अभी रिक्त हैं। 30 जुलाई तक चलने वाले प्रक्रिया में अब रोजाना 100 रुपये विलंब शुल्क भी बढ़ता जाएगा। ब्यूरो



पंजीकृत में से एक तिहाई विद्यार्थी दाखिले से वंचित

प्रदेश में दाखिले की स्थिति यह है कि अभी तक पंजीकृत विद्यार्थियों में से तिहाई विद्यार्थी दाखिले से वंचित हैं। प्रदेश में 162197 विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए पोर्टल पर पंजीकरण कराया। जबकि दाखिले 10675 विद्यार्थियों के ही हुए हैं। कुल पंजीकृत विद्यार्थियों में से 110874 के आवेदन सत्यापित हो चुके हैं और 40383 का आवेदन फार्म भी अभी तक सत्यापित नहीं हुआ। वहीं 1149 विद्यार्थियों के आवेदन फार्म में कमी होने के कारण ऑब्जेक्शन लगा है।




बाहरी 7919 विद्यार्थियों ने कराया दाखिला

हरियाणा के कॉलेजों में पढ़ने के लिए न केवल हरियाणा के विद्यार्थियों ने दाखिला लिया, बल्कि पड़ोसी राज्य पंजाब, हिमाचल प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के विद्यार्थी भी स्नातक की पढ़ाई के लिए हरियाणा आए हैं। कुल दाखिल विद्यार्थियों में 98832 विद्यार्थी हरियाणा के हैं, जबकि 7919 विद्यार्थी दूसरे राज्यों से हैं। इसके अलावा 50 प्रतिशत के करीब विद्यार्थी आरक्षित श्रेणी के हैं।





दाखिलों पर एक नजर

कुल पंजीकरण

162197

सत्यापित आवेदन
110874

सत्यापन लंबित

40383

आवेदन पर ऑब्जेेक्शन
1149

कुल दाखिले

106751

एससी-बीसी दाखिले
58375

लड़कियों के दाखिले
62041

लड़कों के दाखिले
44710

दूसरे राज्यों के दाखिल विद्यार्थी
7919

हरियाणा के दाखिल विद्यार्थी
98832
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed