फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Danger to the railway bridge built on the Western Yamuna Canal

Karnal News: पश्चिमी यमुना नहर पर बने रेलवे पुल को खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Danger to the railway bridge built on the Western Yamuna Canal

विज्ञापन
करनाल। पश्चिमी यमुना नहर में हुए कटाव के बाद नहर से गुजर रहे रेलवे पुल को खतरा हो गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने पूर्व में दो जगहों पर हुए कटाव को तो बंद कर दिया था लेकिन इसके बाद रेलवे पुल के नीचे फर्श में भी कटाव हो गया। जिससे पुल के पिलरों में पानी घुसने का खतरा है।
इसके बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने पश्चिमी यमुना नहर में बह रहे पानी को बिल्कुल बंद करवा दिया है। वहीं रेलवे विभाग ने नहर के अंदर फर्श को पक्का करने का कार्य भी शुरू कर दिया है। अब यह कार्य पूरा होने के बाद ही नहर में पानी चलाया जाएगा। 11 दिनों से सिंचाई विभाग के अधिकारी पश्चिमी यमुना नहर के कटाव को पाटने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन




नहर के अंदर हुए गहरे गड्ढे
पश्चिमी यमुना नहर में 27 अगस्त को रेलवे पुल के समीप स्लैब में कटाव हुआ था। तभी से अधिकारी उस कटाव को बंद करने में जुट गए थे लेकिन 28 अगस्त को नहर में दूसरी जगह कटाव हो गया था। इन दोनों कटाव को विभाग के अधिकारियों ने बंद तो कर दिया है लेकिन नहर के अंदर गहरे गड्ढे हो गए हैं। पानी के तेज बहाव ने मिट्टी को उखाड़ दिया है। इस कारण विभाग के अधिकारी कटाव होने वाली जगह से कुछ दूरी पर नहर में पत्थरों से आड़ बना रहे हैं ताकि पानी का तेज बहाव न बने और नहर में बने गहरे गड्ढे पानी के साथ आए रेत से भर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन



202 करोड़ से ढाई साल पूर्व किया था पुनर्निर्माण
पश्चिमी यमुना नहर का करीब ढाई साल पहले पुनर्निर्माण किया गया था। जिसमें नहर को चौड़ा और मजबूत किया था। इसके लिए विभाग की ओर से 202 करोड़ रुपये खर्च किए गए लेकिन उस दौरान विभाग के अधिकारियों ने निर्माण कार्य में प्रयोग की गई सामग्री पर ध्यान नहीं दिया और ढाई साल बाद जब नहर में करीब 12 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया तो नहर के स्लैब में कटाव हो गया। अब उन कटाव को भरना अधिकारियों के लिए समस्या बन चुकी है।



वर्जन
पानी के तेज बहाव से हुए कटाव के बाद रेलवे पुल के नीचे नहर में बने फर्श में भी कटाव हो गया था। इस लिए रेलवे विभाग के अधिकारी भी उस कटाव को भर रहे हैं ताकि रेलवे पुल पर इसका असर न पड़े। इसके लिए पानी को बंद कर दिया है।
- रणवीर सिंह, एक्सईएन, सिंचाई विभाग करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed