{"_id":"677d90f5983dcbe41f0f0a64","slug":"danger-of-hmpv-health-department-alert-karnal-news-c-18-knl1008-555737-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एचएमपीवी का खतरा, स्वास्थ्य महकमा सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एचएमपीवी का खतरा, स्वास्थ्य महकमा सतर्क
विज्ञापन
- डॉक्टरों की सलाह, जुकाम होने पर लगाएं मास्क
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। सीएमओ ने सभी अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि एचएमपीवी से संबंधित किसी व्यक्ति में लक्षण मिलते हैं तो इसकी तुरंत सूचना दी जाए। वहीं सीएमओ डॉ. लोकवीर ने बताया कि इस वायरस का बहुत ज्यादा खतरा नहीं है। इससे बचने के लिए सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है।
इस वायरस से घबराने की आवश्यकता नहीं है। इससे संक्रमित मरीज ठीक हो रहे हैं। एचएमपीवी संक्रामक रोग है और संक्रमित व्यक्ति से दूसरों में आसानी से फैलता है। जैसे खांसने, छींकने, मुंह, नाक या आंखों को छूने से। इसलिए जुकाम लगने पर मरीज को मास्क लगाना चाहिए।
छुट्टी के बाद बढ़ी मरीजों की भीड़
दूसरी ओर तीन दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल व कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या बढ़ी है। पिछले शनिवार से सोमवार तक तीन दिन दोनों संस्थान बंद रहे। वहीं मौसम में हुए बदलाव व बढ़ती ठंड के कारण खांसी जुकाम, बुखार, जोड़ों में दर्द आदि के मरीजों की अस्पताल में लाइन लगी रही। वहीं चर्म रोगी भी बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस को लेकर पूरी तैयारियां की गई हैं। उच्च अधिकारियों से जो निर्देश मिले हैं उनका पालन किया जा रहा है। लोगों से अपील है कि वह ठंड से बचें। जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें और बीमार होने पर तुरंत डॉक्टर से दवाई लें। इस वायरस से बचाव के लिए सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है।
- डॉ. लोकवीर, सीएमओ करनाल