फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Danger of dengue increased, five patients found

Karnal News: डेंगू का बढ़ा खतरा, पांच मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Danger of dengue increased, five patients found
- जिले में अब तक मिल चुके 70 मरीज, विभाग ने बढ़ाई सतर्कता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले में मंगलवार को डेंगू के पांच मरीज मिले हैं। ऐसे में इसका आंकड़ा 70 पर पहुंच चुका है। इससे पहले लगातार दो दिन में दो-दो केस सामने आए थे। अब यह आंकड़ा पांच पर पहुंच चुका है। सितंबर में सबसे अधिक 44 केस सामने आए थे और अक्तूबर की पहली तारीख को पांच केस आए हैं। जिससे डेंगू का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
उप-सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की गठित टीमों ने मंगलवार को 5840 घरों को कवर किया। जिसमें अभी तक 39 घरों में लार्वा मिले और टीमों ने पांच मकान मालिकों को नोटिस थमाए हैं। वहीं जिले में बुखार से पीड़ित 3832 संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच की जा चुकी है। जिनमें से जिले में अब तक 70 डेंगू के केस आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि टीम अभी तक 10,25,949 घरों में डेंगू का लार्वा खंगाल चुकी है। इनमें से 6228 घरों में लार्वा मिले और 3067 मकान मालिकों को नोटिस थमाए हैं।
विज्ञापन

विभाग की टीमें रोजाना घर-घर जाकर मच्छर का लार्वा को तलाश कर उन्हें नष्ट करवा रही है। इसके साथ ही आमजन को डेंगू से बचाव बारे सचेत व जागरूक भी कर रही है। उन्होंने बताया कि सभी तरह का बुखार डेंगू नहीं होता है। बुखार होने पर बिना समय गंवाए डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर जांच के बाद जैसा परामर्श दें उसके अनुसार अपना इलाज करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौसम में सावधानी जरूरी
मलेरिया विंग से बायोलॉजिस्ट पिंकी ने आमजन को रविवार को अपने घर में ड्राई डे के तौर पर मनाने व सभी पानी के बर्तनों, कूलर, टंकी, फ्रिज ट्रे, गमलों इत्यादि को खाली करके सुखाने के लिए जागरूक किया ताकि मच्छर के अंडे व लार्वा मर जाएं। डेंगू रोकने के लिए घरों के आस-पास गड्ढे को मिट्टी से भरवा दें, पूरी बाजू के वस्त्र पहने, मच्छर रोधी दवा या क्रीम का उपयोग करें। कीटनाशक दवाई से उपचारित मच्छरदानी का उपयोग करें, छतों पर रखी पानी की टंकियों को ढक्कन लगाकर बंद रखें। बुखार आने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।


डेंगू के लक्षण
डेंगू की शुरुआत तेज बुखार और सिरदर्द व पीठ में दर्द से होती है। शुरू के दिनों में शरीर के जोड़ों में दर्द होता है। आंखें लाल हो जाती हैं। डेंगू बुखार दो से चार दिनों तक होता है उसके बाद शरीर का तापमान धीरे-धीरे अपने आप नॉर्मल होने लगता है। बुखार के साथ ही साथ शरीर में खून की कमी होने लगती है। जनवरी में एक, फरवरी में एक, मार्च में शून्य, अप्रैल में एक, मई में एक, जून में दो, जुलाई में चार, अगस्त में 11, सितंबर 44 और अक्तूबर 05 डेंगू के केस मिल चुके हैें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed