फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dairy operator challaned

Karnal News: डेयरी संचालक का किया चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Dairy operator challaned
मानसून से पहले सभी नालों की सफाई पूरी करने, जलभराव वाले स्थलों पर डीजल पंप तैयार रखने के दिए निर्देश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मानसून नजदीक है, शहर के नाले अभी साफ नहीं हो सके हैं। सफाई कार्य में तेजी लाने के लिए निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने मंगलवार को इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों के साथ मुख्य नालों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक डेयरी का गोबर नाले में गिराया जा रहा था, जिस पर डेयरी संचालक का चालान कर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया व डेयरी को शिफ्ट करने के निर्देश दिए।

निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा मंगलवार को राम नगर क्षेत्र पहुंचीं। यहां मीरा घाटी डिस्पोजल तक जाने वाले नाले का निरीक्षण किया। मौके पर बताया गया कि इस नाले की सफाई का कार्य एक बार पूरा कर लिया गया है। अब दोबारा इसकी सफाई शुरू करवाई गई है, ताकि बरसाती सीजन में जल निकासी में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। प्रेम नगर क्षेत्र का दौरा कर डिस्पोजल पंप व नाले को भी देखा। डिस्पोजल पर लगी मोटरें व जेन सेट को चलवाकर देखा। राम नगर क्षेत्र में एक डेयरी से नाले में गोबर डाले के निशान मिले तो डेयरी संचालक का चालान करने के निर्देश दिए। सहायक सफाई निरीक्षक गुलाब सिंह ने डेयरी संचालक का पांच हजार रुपये का चालान किया। चेतावनी दी कि वह अपनी डेयरी को पिंगली स्थित डेयरी परियोजना स्थल पर जल्द से जल्द स्थानांतरित करे, अन्यथा डेयरी को सील कर दिया जाएगा। निगमायुक्त ने रेलवे फ्लाईओवर के नीचे राजीव पुरम से बगवाडिय़ा गैस एजेंसी को जा रहे नाले की पैदल चलकर सफाई देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed