फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dadlana school became the winner in Kabaddi

Karnal News: कबड्डी में ददलाना विद्यालय बना विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Dadlana school became the winner in Kabaddi
मूनक। रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) की ओर से आयोजित दो दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अधियाना ने 22 पदक, भंडारी ने 22 पदक व मतलौड़ा ने 14 पदक जीते।
विज्ञापन

ग्रामीण खेल-कूद प्रतियोगिता के इस आयोजन में जिला पानीपत एवं करनाल के लगभग 35 गांवों के राजकीय स्कूलों के अलग-अलग आयु वर्ग के दो हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। मौके पर कार्यकारी निदेशक व रिफाइनरी प्रमुख (पीआरपीसी) एमएल डहरिया मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा पीआरपीसी के तरुण कुमार बिसाई, महाप्रबंधक राकेश कुमार (बहोली थाना प्रभारी), ऑफिसर्स एसोसिएशन, कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधि तथा आसपास के गांवों के सरपंच, स्कूलों के प्रिंसिपल, शिक्षकगण, पीटीआई व खिलाड़ियों के परिजन मौजूद रहे। एलएल डहरिया ने कहा कि हमें खेलों में खेल भावना के साथ भाग लेना चाहिए क्योंकि हार जीत तो खेलों का एक हिस्सा है। इसके बाद में मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं, उप- विजेताओं तथा तृतीय स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक, ट्रैक सूट व उनके विद्यालयों को ट्रॉफी प्रदान की गई। इससे पहले सभी प्रतिभागियों को ग्रामीण खेल-कूद प्रतियोगिता के लोगो वाली आकर्षक टी-शर्ट भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के परिणाम
- अंडर 19 आयु वर्ग में कबड्डी (लड़कों) में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ददलाना विजेता व लोहारी उप-विजेता रहा।
- वॉलीबॉल (लड़कों) में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय वैसर की टीम विजेता व कालखा की टीम उप-विजेता रही।
- खो-खो (लड़कियों) में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मनाना विजेता व खोजकीपुर उप-विजेता रही।
- वॉलीबॉल (लड़कियों) में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गगसीना विजेता व ददलना की टीम उप-विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed