फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   daayal 112 ke pulisakarmiyon ko maarapeet mein phansaane kee dee dhamakee

डायल 112 के पुलिसकर्मियों को मारपीट में फंसाने की दी धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
daayal 112 ke pulisakarmiyon ko maarapeet mein phansaane kee dee dhamakee
करनाल। पीड़ित महिला से दो आरोपियों द्वारा मारपीट करने के मामले में पहुंची डायल 112 के पुलिस कर्मियों को मारपीट के मामले में फंसाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। थाना रामनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिव कॉलोनी शास्त्री नगर निवासी रोशनी देवी ने थाना रामनगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तीन सितंबर को दोपहर तीन बजे अपनी बकरिया लेकर पड़ोस में चरा रही थी। उसी दौरान कॉलोनी से ही एक व्यक्ति नरेश और उसकी मां केला देवी ने अपनी भैंसों को उसकी बकरियों में घुसा दिया। उसके रोकने पर दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट और गाली-ग्लौच की। शोर मचाने पर उसका बेटा राकेश वहां पर पहुंचा तो दोनों ने उसे छोड़कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इतने में उसने डायल 112 को फोन कर सूचित किया और मौके पर डायल 112 की गाड़ी से दो पुलिसकर्मी उतरे। जब पुलिसकर्मियों ने उसे बचाने की कोशिश की तो आरोपी मां-बेटे ने पुलिस कर्मियों को धमकाया और नरेश ने अपने हाथ में कुछ नुकीली चीज मारकर उन्हें और पुलिसकर्मियों को मारपीट में फंसाने की धमकी दे डाली। जिसके बाद पुलिस कर्मी उसे छुड़ाकर वहां से ले गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed