फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   cyber cheaters duped three people of lakhs

Karnal News: साइबर ठगों ने तीन लोगों को लगाई 6.40 लाख रुपये की चपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
cyber cheaters duped three people of lakhs
करनाल। अलग-अलग मामलों में साइबर ठगों ने तीन लोगों को 6.40 लाख रुपये की चपत लगाई। पुलिसकर्मी का लोन कराकर उसके खाते से रुपये निकाले और अन्य दो लोगों को विदेश में रहने वाला जानकार बनकर सोशल मीडिया के जरिए अपना शिकार बनाया। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


केस-1
पहले रुपये आए फिर कट गए और हो गया लोन
पुलिस को दी शिकायत में मधुबन पुलिस अकादमी के पुलिस कर्मचारी नीरज ने बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर अचानक काॅल फारवर्ड हो गई। उनके बैंक खाते में एक लाख 65 हजार रुपये अपने आप जमा हो गए। इसके बाद रुपये चार ट्रांजेक्शन में निकल भी गए। बाद में उनके पास एक ई-मेल आया। इसमें लिखा था कि एचडीएफसी बैंक से आपका लोन हो गया है। जबकि उन्होंने कोई लोन नहीं लिया।
विज्ञापन


केस-2
पांच लाख भेजने की बात कह दिलवा दिए 2.55 लाख रुपये
सेक्टर-13 निवासी सुनीत कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी फेसबुक आईडी पर उनका परिचित वरुण भट्ट बनकर किसी ने मैसेज किया। आरोपी ने कहा कि उसके वीजा की लास्ट डेट है, इसे रिन्यू कराने के लिए वह पांच लाख रुपये भेज रहा है। इसके बाद उसने कहा कि मेरे एजेंट को 2.55 लाख रुपये देने हैं। एजेंट का मोबाइल नंबर भेजा। उन्होंने वरुण के कहने पर उसे 2.55 लाख रुपये दे दिए। बाद में पता चला कि धोखाधड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-3
बुआ का बेटा बनकर दिलाए 2.20 लाख रुपये
नीलोखेड़ी गांव बरसालू निवासी रिंकू कैंनवाल ने बताया कि उसकी बुआ के लड़के रमेश की फेसबुक आईडी से एक मैसेज आया कि वह इंडिया आ रहा है। इसके बाद उसने कहा कि वह रुपये भेज रहा है। फिर मैसेज आया कि मेरी टिकट नहीं हो रही है एजेंट को रुपये दे दो। उसने 2.20 लाख रुपये दे दिए। बाद में पता चला कि ठगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed