फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cut old man's bag and spend Rs 1 lakh

Karnal News: बुजुर्ग का बैग काट एक लाख उड़ाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 02:45 AM IST
विज्ञापन
Cut old man's bag and spend Rs 1 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बैंक से थैले में एक लाख रुपये की नकदी लेने के बाद मशीन पर पासबुक में एंट्री कराते समय दो महिला और एक लड़के ने बातों में उलझा लिया। इसके बाद दो महिलाओं ने थैले को काट दिया और एक लाख रुपये लेकर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हुई।
चमन गार्डन निवासी वेदपाल रेलवे के सुप्रिंटेंडेंट के पद से रिटायर्ड है। वह घर से 20 हजार रुपये लेकर बैंक से 80 हजार रुपये निकाले थे। एक लाख रुपये की नकदी दूसरे बैंक में जमा करनी थी। बुजुर्ग बैंक से नकदी निकालने के बाद थैले में एक लाख रुपये रख लिए। उसके बाद वह मशीन पर पास बुक में एंट्री कराने लगे।
विज्ञापन

दो महिला और उनके साथ एक लड़का आया। बुजुर्ग को बातों में उलझा लिया। लड़के ने कहा कि आपकी पासबुक मशीन में नहीं जा रही। कॉपी में कुछ गलती है। बातों में उलझाने के दौरान पास में खड़ी महिलाओं ने शातिर तरीके से बुजुर्ग का थैला काटकर नकदी निकाल ली। जबकि बुजुर्ग का इसका शक तक नहीं हुआ। नकदी निकालने के बाद महिला और उसका बेटा मौके से फरार हो गए। बाद में बुजुर्ग को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed