फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Customer came to buy water bottle, absconded with cash

Karnal News: पानी की बोतल लेने आया ग्राहक, गल्ले से नकदी लेकर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Customer came to buy water bottle, absconded with cash
पानी की बोतल लेने आया ग्राहक, गल्ले से नकदी लेकर फरार
- सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। अनाज मंडी स्थित अरोड़ा भोजनालय में एक चोर ग्राहक बनकर आया और दुकानदार से पानी की बोतल मांगी। दुकानदार पानी की बोतल लेने गया तो आरोपी ने गल्ला खोल लिया और उसमें से 12 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। दुकान मालिक को मामले की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है। भोजनालय के मालिक राजेश कुमार अरोड़ा ने बताया कि उसने जब गल्ले की नकदी गिनी तो 12 हजार रुपये गायब थे। कर्मचारियों से पूछा, लेकिन उन्होंने जानकारी देने से इंकार कर दिया, इसके बाद सीसीटीवी फुटेज देखी तो मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed