फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cultural tableaux of Haryana pavilion attracting tourists

पर्यटकों को लुभा रहीं हरियाणा पवेलियन की सांस्कृतिक झांकियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Cultural tableaux of Haryana pavilion attracting tourists
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा पवेलियन में हरियाणा की पारंपरिक, सामाजिक व धार्मिक झलक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पर्यटकों को लुभा रही हैं। हरियाणा पवेलियन में शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हरियाणवी गीतों, भजनों एवं रागनियों की धूम रही। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों की जमकर तालियां बटौरी। बता दें अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2021 में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा एवं हरियाणा कला परिषद की ओर से हरियाणा पवेलियन बनाया गया है।

हरियाणवी कलाकार महावीर गुड्डू की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसी प्रकार लोक गायक रोहताश, राजकुमार, गुलाब खांडेवाला ने भी लोक गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। महाबीर गुड्डू ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज शंख की ध्वनि से किया। इसके बाद उन्होंने हरियाणवी संस्कृति से जुड़े अनेक गीतों की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। उन्होंने भगवान शिव की महिमा को प्रदर्शित करता बम लहरी गीत की प्रस्तुति दी। गुलाब खांडेवाले द्वारा रखी गई गीत की प्रस्तुति भी शानदार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed