{"_id":"68fa86c7cbe12dcd2d02d835","slug":"crowds-on-chhath-festival-increased-the-problems-of-the-travelers-karnal-news-c-18-knl1008-764585-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: छठ पर्व पर भीड़ ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: छठ पर्व पर भीड़ ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। छठ पर्व के लिए शहर के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। एक सप्ताह से ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या दोगुनी हो चुकी है लेकिन रेलवे ने अब तक एक भी विशेष ट्रेन चलाने की व्यवस्था नहीं की है। इससे प्लेटफॉर्म से लेकर टिकट खिड़कियों तक यात्रियों की कतारें लगी रहती हैं। सामान्य कोच में हालात इतने खराब हैं कि यात्री खड़े होकर या दरवाजों पर लटक कर सफर करने को मजबूर हैं।
त्योहार के मद्देनजर बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड की ओर जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा भीड़ देखी जा रही है। समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पटना और भागलपुर रूट की ओर जाने वाली सवारियों की संख्या क्षमता से कई गुना अधिक है। आरक्षित डिब्बों में भी बिना टिकट यात्री चढ़ रहे हैं, जिससे कोचों में अफरा-तफरी मची रहती है।
रेलवे प्रशासन का कहना है कि बढ़ती भीड़ से निपटने के लिए सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी बढ़ाई गई है और प्लेटफॉर्म पर लगातार एनाउंसमेंट कर यात्रियों को लाइन में रहने की अपील की जा रही है। लेकिन यात्रियों का कहना है कि जब तक अतिरिक्त ट्रेनें नहीं चलाई जातीं, तब तक भीड़ पर काबू पाना मुश्किल रहेगा।
विज्ञापन
विशेष ट्रेन चलाने की मांग
यात्रियों ने मांग की है कि त्योहार के समय पर उत्तर रेलवे को कम से कम दो से तीन विशेष ट्रेनें चलानी चाहिए, ताकि लोग सुरक्षित और सहज यात्रा कर सकें। फिलहाल स्थिति यह है कि करनाल स्टेशन पर दिन-रात यात्रियों का जमावड़ा लगा रहता है और हर गुजरती ट्रेन के साथ धक्का-मुक्की और अव्यवस्था का नजारा आम हो गया है।