फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Crowd gathered for booking the bus, police personnel deployed

बस की बुकिंग के लिए उमड़ी भीड़, पुलिस जवान तैनात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered for booking the bus, police personnel deployed
51: पुराने रोडवेज अड्डे पर शनिवार और रविवार को होने वाली परिक्षा को लेकर रोडवेज बस में अपनी अपनी सी?
दूसरे जिलों में सीईटी यानी सामान्य पात्रता परीक्षा देने जाने के लिए बस की सीट बुक कराने को शुक्रवार को पुराने बस स्टैंड पर हजारों लोग पहुंच गए। व्यवस्था बनी रहे और भगदड़ न मचे, इसके लिए प्रशासन को पुलिस के जवानों को भी तैनात करना पड़ा। दो दिनों में कुल 4500 अभ्यर्थियों ने अपनी सीटें बुक कराई हैं। विभाग के अनुसार, पहले दिन की परीक्षा के लिए 86 बसों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। जिन अभ्यर्थियों ने अपनी सीट बुक नहीं कराई, उन्हें मौके पर सीट नंबर देकर विभाग की ओर से बस में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

करनाल जिले के अभ्यर्थियों की परीक्षा सात जिलों में हैं। जिनके लिए सुबह चार बजे से पुराना बस स्टैंड से बसें चलना शुरू हो जाएंगी। पंजीकरण की व्यवस्था करते हुए विभाग की ओर से दो जगह हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। जहां सातों जिलों के लिए पंजीकरण की अलग-अलग काउंटर लगाया। जहां अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड के पीछे मोहर लगाने के साथ-साथ पंजीकरण का डेयरी नंबर भी दिया गया।
विज्ञापन

जिले में रोडवेज और परिवहन विभाग की ओर से दोनों दिन कुल 439 बसें चलाई जाएंगी। इनमें 60 बसें केवल बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से जिले के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाने के लिए चलाई जाएगी। जबकि अन्य सभी बसें जिले के अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए नॉन स्टॉप सात जिलों के लिए चलेंगी। करनाल के करीब 35 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देने कैथल, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत, कुरुक्षेत्र, चंडीगढ़ और पंचकूला जाएंगे। डिपो से केवल इन्हीं के लिए दो शिफ्टों में बसें जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले गए 700 अभ्यर्थी
शुक्रवार को भी परीक्षा देने के लिए 700 अभ्यर्थी करनाल के पुराने बस स्टैंड से बस से गए। इनमें से ज्यादातर अभ्यर्थी वे थे, जिनका गृह जिला दूसरा है। इसी गृह जिले के हिसाब से इन्हें परीक्षा केंद्र दिया गया है। इन अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र करनाल के अभ्यर्थियों से संबंधित सात जिलों में नहीं है। ऐसे में परीक्षा के दिन परेशानी से बचने के लिए एक दिन पहले ही ये अभ्यर्थी निकल गए।
पूरा दिन बसों में रही भीड़
शुक्रवार को बसों और बस स्टैंड में पूरा दिन भीड़ रही। ऐसे लोग जिन्हें शनिवार और रविवार को जरूरी काम से बाहर जाना है, वे भी एडवांस में ही निकल गए। ताकि परीक्षा के दोनों दिन उन्हें बसों में सीट न मिलने के कारण परेशानी न उठानी पड़े। लंबी दूरी के यात्री भी शुक्रवार को रवाना हुए। इधर, विभाग की भी अपील है कि परीक्षा के दोनों दिन यदि जरूरी न हो तो आम जन सफर न करे।
ग्रामीण अभ्यर्थियों को खुद पहुंचना होगा बस स्टैंड
ऐसे अभ्यर्थी जो गांवों में रहते हैं, इन्हें परीक्षा के लिए समय पर बस स्टैंड पहुंचना होगा। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों से दोनों दिन बस सर्विस बंद है। बस स्टैंड से बसें आरक्षित होकर सीधे परीक्षा से संबंधित जिले को ही जाएंगी। इधर, शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा के लिए शनिवार के दिन सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
शाम से ही लगने लगा शहर में जाम
शुक्रवार की देर शाम को बाहर से कई अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए अपने वाहनों से करनाल भी पहुंचे। ऐसे में निजी वाहनों के सड़कों पर आने से भीड़ हो गई। कई जगह जाम की स्थिति भी बनी। शनिवार और रविवार को भी परीक्षा के कारण शहर में कई जगहों पर जाम रहने की संभावना है। हालांकि पुलिस की ओर से यातायात को नियंत्रित रखने के दावे किए जा रहे हैं।

वर्जन
करीब 4500 अभ्यर्थियों ने बस के लिए पंजीकरण कराया है। हमारी व्यवस्था पूरी है। शनिवार को 210 और रविवार को 229 बसें सात मार्गों पर चलेंगी। जिले में आने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र तक पहुंचाने के लिए 48 मार्ग बनाए हैं। इन पर 60 बसें दौड़ेंगी। - कुलदीप सिंह, जीएम रोडवेज करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed