फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Crops submerged in 14 villages of Gharaunda

Karnal News: घरौंडा के 14 गांवों में फसल डूबी

Tue, 02 Sep 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 02 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Crops submerged in 14 villages of Gharaunda
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। यमुना में पानी बढ़ने से किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। सोमवार देर शाम को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सोमवीर सिंह व एसडीएम घरौंडा राजेश सोनी ने यमुना क्षेत्र का दौरा किया। वहीं 14 गांवों में किनारे की फसल नदी के पानी में डूब गई है।
उपमंडल प्रशासन की ओर से लालूपुरा, पीर बडोली, बलहेड़ा, गढ़ी भरल और आसपास के ग्रामीणों से अपील की गई है कि वह यमुना किनारे या निचले इलाकों की ओर न जाएं। यमुना पानी के कटाव को रोकने के लिए बालू मिट्टी की बोरियां डालने का कार्य जारी है। इधर नदी के आसपास के करीब 14 गांवों में किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूब गई है। किसानों ने बताया कि वह हर साल यमुना के किनारे पर खेती करते हैं, लेकिन अचानक पानी छोड़ने से उनकी मेहनत बर्बाद हो जाती है। खेतों में खड़ी धान और सब्जियों की फसल पूरी तरह जलमग्न हो चुकी है।
विज्ञापन


नहरी विभाग के एसडीओ विजय कुमार ने बताया कि हालात पर लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed