{"_id":"5802787e4f1c1b210328eb0d","slug":"crop-rice-information-suspend-gram-sachiv-patwari","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाने जलाने की सूचना न देने पर ग्राम सचिव सहित तीन पटवारी सस्पेंड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाने जलाने की सूचना न देने पर ग्राम सचिव सहित तीन पटवारी सस्पेंड
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
Updated Sun, 16 Oct 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले मे फाने जलाने की सूचना संबंधित अधिकारियों को न देने के आरोप में डीसी ने एक ग्राम सचिव व तीन पटवारियों को सस्पेंड कर दिया है। गांव सिरसी के ग्राम सचिव सुरेंद्र द्वारा गांव में फाने जलाने की सूचना डिप्टी डायरेक्टर कृषि विभाग को न देने के आरोप में और इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में डीसी मंदीप सिंह बराड़ ने ग्राम सचिव को सस्पेंड कर दिया है।
वहीं गांव गढ़ी गुजरान के पटवारी रविंद्र्र कुमार, जनेसरों के राजेश कुमार और रामपुर कटाबाघ के पटवारी प्रमोद कुमार को भी धान के फाने जलाने की सूचना संबंधित तहसीलदार को न देने के आरोप में डीसी मंदीप बराड़ ने सस्पेंड कर दिया। अभी तक जिले में फाने जलाने के आरोप में पांच एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और किसानों पर 57 हजार पांच सौ रुपये का जुर्माना भी किया जा चुका है। डीसी ने बताया कि फाने जलाकर भूमि की उपजाऊ शक्ति को कम करने का काम करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अगर कोई अधिकारी सूचना देने में कोताही बरतता है तो उसके खिलाफ भी तुरंत कार्रवाई की जाएगी।