फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Critical care hospital to be built, online payment will be possible in medical college

Karnal News: क्रिटिकल केयर अस्पताल बनेगा, मेडिकल कॉलेज में ऑनलाइन हो सकेगा भुगतान

Tue, 23 Dec 2025 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 23 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Critical care hospital to be built, online payment will be possible in medical college
स्वागत 2026 - स्वास्थ्य
विज्ञापन






नया वर्ष 2026 स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बेहद खास रहने वाला है। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज से लेकर पीएचसी तक कई जगह नए भवनों की सौगात मिलेगी। आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में भुगतान डिजिटल तरीके से हो सकेगा। 50 बेड का क्रिटिकल केयर (सीसीयू) अस्पताल भी बनकर तैयार होगा। असंध और नीलोखेड़ी में भी 100-100 बेड के नागरिक अस्पताल शुरू हो जाएंगे। करनाल में सेक्टर-32 में नागरिक अस्पताल के निर्माण का कार्य भी शुरू हो सकता है। वहीं बन कर तैयार हो चुके कुटेल मेडिकल यूनिवर्सिटी के भवन में वर्ष 2026 में ओपीडी और कक्षाएं शुरू हो सकती हैं। हालांकि यह दावा 2025 में भी हुआ था, जिसे सरकार पूरा नहीं कर पाई।

फिलहाल सबसे बड़ी सौगात माने जाने वाले क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) का निर्माण कार्य 2026 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नाम के मुताबिक ही यहां ऐसे गंभीर बीमारियों का भी इलाज होगा, जिन्हें वर्तमान में क्रिटिकल केस मानते हुए रेफर करने की आवश्यकता पड़ती है। 11 करोड़ रुपये से बनने बहुमंजिला सीसीयू भवन में कई तरह की आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी। खास बात यह है कि इसके निर्माण के बाद मौजूदा नागरिक अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर व आईसीयू का बोझ भी कम होगा। अति गंभीर मरीजों को उपचार के लिए सीधे यही भेजा जा सकेगा। फिलहाल अति गंभीर केस आने पर रोहतक या चंडीगढ़ पीजीआई रेफर करते हैं, करनाल से चंडीगढ़ पीजीआई 131 किलोमीटर और रोहतक पीजीआई करीब 123 किलोमीटर है। ऐसे में भविष्य में मरीज को ये लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


पेश है अमर उजाला संवादाता गगन तलवार की रिपोर्ट-





क्रिकिटल केयर यूनिट में ये होंगी सुविधाएं

- मशीनें और विशेषज्ञ चिकित्सक व स्टाफ मेडिकल कॉलेज से अलग होगा। यानी एक तरह से नया अस्पताल।

- यूनिट में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन, पोर्टेबल सोनोग्राफी, एडवांस इक्विपमेंट सहित अन्य सुविधाएं होंगी।

- यहां हृदय रोग, सांस, हेड इंजरी, चोट, सर्जरी सहित अन्य बीमारियों के गंभीर मरीजों का इलाज हो सकेगा।




असंध में करनाल से भी बड़ा होगा पांच मंजिला अस्पताल

असंध में करनाल के नागरिक अस्पताल से भी बड़ा सरकारी अस्पताल बनाया जा रहा है। बेसमेंट सहित पांच मंजिल के इस अस्पताल में 100 बेड की क्षमता रहेगी। आईसीयू और ट्रामा सेंटर की भी सुविधा रहेगी। सड़क हादसों व हालत बिगड़ने से गंभीर मरीजों को तुरंत उपचार मिल पाएगा। अभी असंध क्षेत्र में होने वाले हादसों के गंभीर मरीजों को करनाल के अलावा कैथल, जींद और पानीपत ले जाया जाता है। सभी से असंध की दूरी 45 किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वाताकूलित होंगे नागरिक अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर

नागरिक अस्पताल के पहले तल पर ऑपरेशन थियेटर, ब्लड बैंक सहित चार वार्ड हैं, जिन्हें वातानुकूलित किया जाएगा। इस पर करीब 50 लाख रुपये खर्च होंगे। मार्च से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वार्डों को भी नया लुक दिया जाएगा। इसके अलावा शौचालयों की स्थिति भी सुधरेगी। प्रथम तल पर ब्लड बैंक, ब्लड यूनिट, थैलीसीमिया वार्ड, बच्चा वार्ड है।




फैक्ट फाइल

- 24 घंटे सीसीयू में विशेषज्ञों की होगी तैनाती

- 11 करोड़ रुपये से बनेगा बहुमंजिला सीसीयू

- 50 बेड के सीसीयू में मरीजों को गहन चिकित्सकीय सेवा मिलेगी

- 2026 में शुरू होगा सेक्टर-32 में अस्पताल निर्माण का कार्य

- 77 करोड़ रुपये से बनेगा असंध का अस्पताल




उम्मीद : सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर मिलेंगे
कर्ण नगरी में प्राइवेट और सरकारी अस्पताल की संख्या काफी है। जिला नागरिक अस्पताल, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल यूनिवर्सिटी का भवन भी तैयार है। इतने स्वास्थ्य संस्थान होने के बावजूद सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं है। जिले में सबसे ज्यादा न्यूरो सर्जन की आवश्यकता है, दुर्घटना में सिर में चोट लगने से ज्यादातर मरीजों को रेफर किया जाता है। कॉर्डियोलॉजिस्ट और न्यूरोलॉजिस्ट भी नहीं हैं।




2025 में ये मिला

1. अस्पताल में आईसीयू वार्ड : जिला नागरिक अस्पताल में 1.25 करोड़ रुपये की लागत से आईसीयू वार्ड तैयार किया गया है। 15 बेड के इस वार्ड में काफी हद तक गंभीर मरीजों को उपचार मिल रहा है। यह निजी अस्पताल की तर्ज पर पूर तरह से आधुनिक है।

2. जिला अस्पताल का स्वरूप : जिला नागरिक अस्पताल के सौंदर्यीकरण का कार्य जारी है। 1.75 करोड़ रुपये अस्पताल के बाहरी और आंतरिक स्वरूप को आधुनिक बनाया गया है। अब भू-तल के कमरों और कॉरिडोर में बैठे मरीजों और तीमारदारों को असुविधाएं नहीं होती। ऊपर के तलों पर जाने के लिए लिफ्ट भी लगी है।

3. निगदू की सीएचसी को नया भवन : 2025 में निगदू में अपग्रेड हुई सीएचसी को नया भवन मिल चुका है। इसके बनने से यहां स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हुई हैं।




सीसीयू कर रहे तैयार

मेडिकल कॉलेज के साथ में ही क्रिटिकल केयर यूनिट का 50 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा। 11 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। 2026 के अंत तक निर्माण कार्य पूरा होगा। - शेलेंद्र भाटिया, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी



पांच रुपये भी ऑनलाइन
जनवरी माह से ओपीडी की पर्ची का पांच रुपये का भुगतान भी ऑनलाइन ही लिया जाएगा। यहां काफी सुविधाएं नए वर्ष में बढ़ने वाली है। क्रिटिकल केयर यूनिट सहित कई परियोजनाओं का काम पूरा होगा। - एमके गर्ग, निदेशक, कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज

----------------



नागरिक अस्पताल में आईसीयू बन चुका है। सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है। सेक्टर-32 में नया अस्पताल बनना प्रस्तावित है। उम्मीद है नए वर्ष में काम शुरू हो जाएगा। कई सीएचसी और पीएचसी के भवन भी अपग्रेड हो रहे हैं। -पूनम चौधरी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed