फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   criminals fearless, police helpless

Karnal News: अपराधी बेखौफ, पुलिस लाचार

Sun, 05 Mar 2023 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 05 Mar 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
criminals fearless, police helpless
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। चाेरी और लूटपाट की वारदातें लगातार हो रही हैं, लेकिन पुलिस इस पर लगाम लगाने में बेबस नजर आ रही है। जहां, गत दिनों लघु सचिवालय में हुई 25 लाख रुपये की चोरी का अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है, वहीं फिर चोरी के दो और मामले सामने आए हैं। नीलोखड़ी में जहां एक घर से 10 तोला सोना चोरी हो गया वहीं, करनाल शहर के आनंद विहार में एक घर से नकदी और जेवरात चोरी हो गए।
केस-1
आनंद विहार निवासी पूजा ने बताया कि वह तीन माह से किराए के मकान में रह रही है। करीब 10 दिन पहले वह मकान पर ताला लगाकर पिता के पास गांव रावर गई थी। गत रात अपने घर लौटी तो मकान का ताला और अलमारी का लॉक खुला हुआ था तथा अलमारी में रखे 30 हजार रुपये और 15 हजार रुपये की चांदी चोरी हो गई। महिला ने मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

केस-2
नीलोखेड़ी निवासी राखी ने बताया कि उसने अपने बीमार बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया है। ऐसे में उसे सुबह-शाम बेटे के पास रहना पड़ता है। ज्यादातर वह शाम को घर आती है। इस बीच उसके मकान से 10 तोला सोना चोरी हो गया। जबकि पहले भी 16 तोला चांदी चोरी हो चुकी है। महिला ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पांच दिन के भीतर चोरी और लूट की पांच वारदातें
करनाल। जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पांच दिन के भीतर चोरी और लूट की पांच वारदातें हो चुकी हैं। लेकिन इनका अब तक खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि पुलिस बदमाशों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है। तरावड़ी में पांच दिन पहले शराब की दुकान से हथियार के बल पर एक बदमाश सेल्समैन को बंधकर बना करीब 50 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गया था। इस वारदात के 24 घंटे बाद लघु सचिवालय के सरल केंद्र की तिजोरी से 25 लाख रुपये की नकदी चोरी हो गई।

हैरत की बात है कि लघु सचिवालय जैसे कड़े पहरे वाले स्थान में चोरी की पुलिस को भनक तक नहीं लगी। वहीं, एक दिन पहले नीलोखेड़ी क्षेत्र में विदेश भेजने वाले एजेंट से बदमाशों ने लूटपाट की। सदर थानाक्षेत्र से बदमाश एजेंट को गाड़ी में बैठाकर नीलोखेड़ी ले गए और हथियार के बल पर 45 लाख रुपये लूट लिए। 24 घंटे बाद भी पुलिस को बदमाशों का सुराग नहीं मिल सका। हालांकि पुलिस का कहना है कि यह मामला लूट का है या कुछ और इसकी जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed