{"_id":"cfa9d5fb902f8dba8f85c8258df3f450","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-in-the-kitchen-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोई में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रसोई में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Thu, 17 Dec 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
मधुबन के एक युवक ने अपने घर की रसोई में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पीड़ित दीपा ने बताया कि उसके पति सुंदर राम (30) ने मंगलवार रात को उसको बताया था कि उसको लाइलाज बीमारी है। वह जब बुधवार सुबह उठकर रसोई की तरफ गई, तो उसके पति सुंदर राम फांसी ले चुके थे। पुलिस जांच अधिकारी बलविंद्र ने बताया कि युवक सुंदर राम ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
