फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   women's murder, case file, against husband, crime, karnal

पत्नी को जिंदा जलाने का केस दर्ज

Mon, 22 Aug 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Mon, 22 Aug 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के चनालहेडी गांव में पति ने अपनी पत्नी की आग लगाकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मीना देवी (30) वासी गांव चनालहेडी, इस्माईलाबाद, कुरुक्षेत्र की जलने के कारण  मौत हो गई है। महिला ने जलने के बाद गंभीर अवस्था में मजिस्ट्रेट को दिए ब्यान में बताया कि 14 अगस्त को उसके पति सुरेंद्र ने उसके गांव की एक महिला से अवैध संबंध के चलते उसके ऊपर तेल छिड़ककर आग लगा दी। इससे वह बुरी तरह झुलस गई। उसे इलाज के लिए करनाल के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां रविवार को इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके पति सुरेंद्र पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed