फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Woman killed, four cases

महिला की हत्या, चार पर केस दर्ज

Thu, 14 Jan 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Thu, 14 Jan 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन

नई अनाजमंडी में एक महिला हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका के परिजनों ने महिला के ससुराल पक्ष पर जबरन जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बुधवार को मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल करनाल में महिला के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतका के भाई मुकेश की शिकायत पर मृतका के पति गौरव, जेठ सौरव, ससुर हरिपाल व सास नीना के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मृतका के भाई सफीदों निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उसकी बहन प्रतिभा की शादी 2007 में असंध की नई अनाजमंडी निवासी गौरव के साथ हुई थी। इससे उनके दो बच्चे भी हैं। उसके ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन को बहुत तंग करते थे व उसके साथ मारपीट करते थे। इस बारे में वे कई बार उनके साथ बातचीत भी कर चुके थे, लेकिन फिर भी हालात में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने उसकी बहन प्रतिभा को मंगलवार रात को जबरदस्ती जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला। इस मामले में थाना प्रभारी हरविंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के भाई मुकेश की शिकायत पर मृतक महिला के ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ धारा 328, 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed