फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Wheat, pouring water, case, register

गेहूं पर पानी डाल बढ़ा रहे थे वजन, केस दर्ज

Tue, 02 Jun 2015 01:23 AM IST
करनाल/अमर उजाला ब्यूरो
करनाल/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंद्री स्थित गोदाम में गेहूं के कट्टाें पर पानी छिड़कने व धोखाधड़ी के  मामले में पुलिस ने विभाग के उप निरीक्षक रिंकू व योगेश के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


यह मामला जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक निशांत राठी की शिकायत पर दर्ज किया गया। उप निरीक्षकों को निलंबित कर दिया है। इस मामले के उजागर होने के बाद पूरे विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


हर कस्बे व शहर में गेहूं गोदामों में भारी गड़बड़ की हुई है। 29 मई को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंद्री स्थित गोदाम में देर रात मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय करनाल के ओएसडी अमरेंद्र सिंह ने अधिकारियों की टीम के साथ छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग रात साढे़ 11 बजे जैसे ही करनाल-इंद्री सड़क मार्ग पर इंद्री में स्थित गोदाम में ओएसडी अमरेंद्र तथा एसडीएम इंद्री अश्वनी मलिक अधिकारियों व पुलिस विभाग की टीम के साथ गोदाम में पहुंचे तो वहां कुछ कर्मचारी पाइपों से गेहूं की बोरियों पर पानी का छिड़काव कर रहे थे।

ओएसडी अमरेंद्र सिंह के गोदाम में प्रवेश करते ही मौके पर उपस्थित कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। मौके से दो उप निरीक्षक अपनी मोटरसाईकिलें छोड़कर भाग गए थे, जबकि दो चौकीदारों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

पुलिस ने मौके पर बोरियों पर पानी डालने वाली रबड़ की पाईप, मोटरसाइकिल और रिकार्ड अपने कब्जे में ले लिया था।

आरोपी फरार, पुलिस दे रही दबिश
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के गोदाम में गेहूं के कट्टाें पर पानी छिड़कने से संबंधित एक सवाल के जवाब में राज्य मंत्री कर्ण देव ने बताया कि विभाग के उप निरीक्षकों के  खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है।


 अभी दोनों उप निरीक्षक फरार हैं, जल्दी ही जेल की सलाखों के पीछे होगें। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों व कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed