फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two youths died in road accident in Karnal, people angry with police action created jam

Karnal: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, पुलिस कार्रवाई से खफा लोगों ने लगाया जाम

Mon, 09 Oct 2023 12:21 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 09 Oct 2023 12:21 PM IST
सार

असंध के रंगरूठी गांव निवासी रिंकू अपने दोस्त कृष्ण के साथ बाइक पर रविवार रात को समाना बाहू निवासी रिश्तेदार के घर गए थे। दोनों रात करीब दस बजे बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक सवार दोनों युवक जैसे ही असंध और कैथल रोड पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे तो कार ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Two youths died in road accident in Karnal, people angry with police action created jam
लोगों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करनाल के असंध कैथल रोड पर बाइक सवार दो युवकों को कार ने कुचल दिया। इस हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, पुलिस की कार्रवाई से नाराज लोगों का गुस्सा भड़क गया। गामीणों ने मार्ग पर पहुंचकर जाम लगा दिया। इस दौरान वाहनों का आवागन बाधित हो गया। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक हुई। लोगों का आरोप है कि हादसे के दौरान मौके पर कार के स्पेयर पार्ट पड़े हुए थे। जो मौके से गायब हो गए। परिजनों पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


बाइक सवार युवक समाना बाहू रिश्तेदार के पास से लौट रहे थे घर
बताते है कि असंध के रंगरूठी गांव निवासी रिंकू अपने दोस्त कृष्ण के साथ बाइक पर रविवार रात को सरफ अली निवासी रिश्तेदार के घर गए थे। दोनों रात करीब दस बजे बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक सवार दोनों युवक जैसे ही असंध और कैथल रोड पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे तो कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक घसीटते हुए काफी दूर जाकर गिरे। हादसे के दौरान कार और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों युवक लहूलुहान हालत में मौके पर ही पड़े रहे।
विज्ञापन


बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, दोनों युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। प्रदर्शनकारियों ने असंध-कैथल मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने हंगामा करते हुए पुलिस पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। जबकि घटनास्थल पर कार के पार्ट्स को गायब कर दिया। पुलिस को कार चालक का पता है, लेकिन उसको गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed