फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two students murdered bodies dumped on the GT Road, Karnal

दो छात्रों की हत्या कर शव जीटी रोड पर फेंके

Thu, 15 Dec 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Thu, 15 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Two students murdered bodies dumped on the GT Road, Karnal
दो छात्रों की हत्या कर शव जीटी रोड पर फेंके - फोटो : Amar Ujala
सीएम सिटी में तिहरे हत्याकांड के बाद बुधवार को दोहरे हत्याकांड ने शहर के लोगों को हिलाकर रख दिया है। वंसत विहार में दो छात्रों की हत्या कर शव जीटी रोड पर फेंकने का मामला सामना आया है। हत्या को सड़क हादसे में बदलने के लिए दोनों शवों के शवों को एक बाइक सहित राष्ट्रीय अनुवांशिकी अनुसंधान संस्थान के सामने फेंक दिया गया। घटना की सूचना लगते ही डीएसपी जितेंद्र गहलावत पुलिस बल सहित वसंत विहार पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। शिकायत के आधार सदर थाना में अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस कई पहूलओं से मामले की जांच कर रही है। उधर, एफएसएल की टीम ने जीटी रोड और घर के पास मिले खून के धब्बों को साक्ष्य के लिए उठाया है। सभी सैंपलों को मधुबन फोरेंसिक लैब में भेजा गया है।
विज्ञापन


मामले के अनुसार, वसंत विहार निवासी विकास (20) और शुभम (21) दोनों दोस्त थे। दोनों के घर भी आसपास हैं, विकास तीन नंबर गली में रहता था और शुभम 4 नंबर गली में रहता था। विकास डीएवी स्कूल में 12वीं का छात्र था और शुभम निर्मल स्कूल में 12वीं का छात्र था। मंगलवार शाम को विकास घर से बाइक लेकर एनडीआरआई में दूध प्लांट के लिए निकला था, और इसी प्रकार रात नौ बजे शुभम घर से निकला था, लेकिन दोनों ही रात को वापस नहीं आए। विकास के पिता सुनील पांचाल व शुभम के पिता राज शर्मा ने बताया कि सुबह उन्हें सूचना मिली को दोनों के शव जीटी रोड स्थित एनबीजीएआर के पास पड़े हैं और उनकी बाइक भी वहां पर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के परिजनों का आरोप है कि दोनों की हत्या करने के बाद शव जीटी रोड पर फेंके गए हैं। मौके पर एफएसएल की टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की हर पहलू पर जांच कर रही है। डीएसपी जितेंद्र गहलावत व सदर थाना प्रभारी सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को बरामद किया। इसके बाद, पुलिस ने घर का मुआयना किया। देर शाम पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। इस बारे में सदर थाना प्रभारी प्रतीक कुमार का कहना है कि हत्या का केस दर्ज किया है। मामले की कई पहलूओं से जांच की जा रही है।

घर से 150 मीटर दूर निर्माणाधीन मकान में मिला खून
मृतक विकास के घर से 150 मीटर की दूरी पर एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। जब सुबह मिस्त्री काम करने के लिए मकान में गया तो मकान की दूसरी मंजिल पर भी काफी खून फैला हुआ था। मिस्त्री ने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। डीएसपी जितेंद्र गहलावत ने मकान के अंदर जाकर मौके का जायजा लिया। हालांकि, सुबह लोग इसे सड़क हादसा मान रहे थे, लेकिन यहां पर खून मिलने के बाद लोग हत्या की आशंका जताने लगे।

गली में भी जगह-जगह मिला खून
मृतक विकास का घर वंसत विहार की गली नंबर तीन में मेन सडक़ से 200 मीटर अंदर जाकर है। मेन सडक़  से 50 मीटर अंदर गली में भी काफी मात्रा में खून पाया गया। लोगों ने जब खून को देखा तो सभी ने दोनों युवकों की हत्या की आशंका जताई। इसी तरह पूरी मृतक विकास के घर तक पूरी गली में खून को निशान पाए गए। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

विकास के घर के साथ वाले घर के पिलर पर मिला पांव का निशान
विकास के घर के साथ वालेघर के पिलर पर खून लगे पांव का निशान लगा हुआ मिला है। वसंत विहार के लोगों द्वारा खून के निशान को देखकर आशंका जताई जा रही है कि विकास पर जब हमला किया गया तो वह घर की ओर आया होगा। इसलिए पूरी गली में खून के निशान है। वहीं पास के घर के पिलर पर खून लगे पांव के निशान से कायास लगाए जा रहे हैं कि विकास ने पडोस के घर के पिलर पर पांव रखकर अपने घर के अंदर घुसने की कोशिश की होगी। आरोपियों ने उसे वहां से उठाकर उसकी हत्या कर जीटी रोड पर फेंक दिया होगा।

रात को 1 बजे शुभम ने किया था राजन के पास फोन
शुभम उर्फ काकू के दोस्त राजन ने बताया कि वह आईटीआई चौक की तरफ से घर की ओर आ रहा था। इसी दौरान चौक पर उसे विकास और शुभम खड़े दिखाई दिए। शुभम उसे बाइक पर बैठाकर छोडने के लिए घर आ गया। जबकि विकास अकेला आईटीआई चौक पर ही खड़ा रहा। शुुभम रात साढ़े नौ बजे राजन को घर छोडक़र वापिस चला गया। उसके बाद रात को 1 बजे शुभम ने उसके फोन पर फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।

शुभम को काम दिलवाने के लिए ले गया था विकास
विकास के दोस्त राजन ने बताया कि विकास एनडीआरआई में दूध के प्लांट में काम करता था। मंगलवार शाम को वह शुभम को भी काम पर लगवाने के लिए अपने साथ ले गया था। दोनों शाम को एनडीआरआई के लिए गए थे। दोनों रात को नौ बजे आईटीआई चौक पर खड़े थे और काम पर जाने की बात कह रहे थे।


अपनी बहन का इकलौता भाई था शुभम
शुभम अपनी बहन का इकलौता भाई था। बहन सुभम से बड़ी है और विवाहित है। भाई की मौत के बाद बहन और माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि विकास का एक भाई और एक बहन है। दोनों की युवक 12वीं कक्षा के छात्र थे। शुभम निर्मल पब्लिक स्कूल में और विकास डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ते थे। बारहवीं कक्षा में रि-अपीयर आने के बाद विकास घर पर ही पेपर की तैयारी करता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed