{"_id":"6033939468941c26ef0ad16f","slug":"two-cousin-brothers-died-in-accident-at-karnal-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल में हादसा : डेरी से निकले दो चचेरे भाइयों पर पलटा कंटेनर, दोनों की जान गई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
करनाल में हादसा : डेरी से निकले दो चचेरे भाइयों पर पलटा कंटेनर, दोनों की जान गई
Mon, 22 Feb 2021 04:51 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 22 Feb 2021 04:51 PM IST
विज्ञापन
करनाल में हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
करनाल में सोमवार सुबह जीटी रोड पर गांव श्यामगढ़ के पास उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ। दोनों भाई मॉडर्न डेरी से अपना काम कर घर की तरफ निकले थे।
विज्ञापन
इसी दौरान एक कंटेनर अनियंत्रित होकर उनके ऊपर पलट गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दोनों भाइयों को कंटेनर के नीचे से निकाला। दोनों भाइयों के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
मृतकों के भाई विकास ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश में जिला सहारनपुर के गांव धुंधा माजरा के रहने वाले हैं। उसका सगा भाई हिमांशु (23) और चचेरा भाई दीपक (35) श्यामगढ़ स्थित मॉडर्न डेरी में काम करते थे। सोमवार सुबह 6 बजे उनकी शिफ्ट खत्म हुई तो वह बाइक पर उत्तर प्रदेश में अपने घर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
जैसे ही वह डेरी से बाहर निकले तो जीटी रोड पर एक अनियंत्रित कंटेनर उनकी बाइक के ऊपर पलट गया जिससे वह कंटेनर के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। तरावड़ी थाना के जांच अधिकारी सुखविंदर इस मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है और कंटेनर को कब्जे में ले लिया है।