{"_id":"587286ea4f1c1b1b75ba7eb1","slug":"truck-stolen-with-267-sacks-of-rice-case-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"267 चावल के कट्टों सहित ट्रक चोरी, मामला दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
267 चावल के कट्टों सहित ट्रक चोरी, मामला दर्ज
Updated Mon, 09 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मंगलौरा के पास एक ढाबे से 267 चावल के कट्टों सहित एक ट्रक चोरी हो गया। पीड़ित ट्रक चालक ने पुलिस को ट्रक चोरी होने की शिकायत दी है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में ट्रक चालक हरबंस वासी तारागढ़ जिला होशियारपुर पंजाब नेबताया कि 31 दिसंबर को वह मोणिया, बिहार से 267 कट्टे चावल अपने ट्रक में लोड करके राजपुरा पंजाब के लिए चला था। वह पांच दिसंबर रात को लगभग 11 बजे मंगलौरा के पास चौहान पेट्रोल पंप पर तेल डलवाया। उसके बाद वह पास के ही ढ़ाबे पर खाना खाने लगा। जैसे ही खाना खाने के बाद उसने बाहर अपने ट्रक को देखा तो ट्रक वहां से गायब था। उसने इसकी सूचना ढाबा मालिक और पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को दी। सभी आसपास ट्रक की तलाश करते रहे। लेकिन कहीं भी ट्रक का कोई भी सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद पीड़ित ट्रक चालक हरबंस वासी तारागढ़ ने मंगलौरा पुलिस चौकी को दी है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन